Kanpur News: पितरों को जल तर्पण कर गंगा स्नान के बाद घर लौट रहें दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

Kanpur News: सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचें और वहा से काशीराम अस्पताल गए। जहां पिता की मृत्यु हो चुकी थी।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-09-21 15:36 IST

संतोष दीक्षित फाइल फोटो

Kanpur News: जाजमऊ गंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुसरे व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई। सूचना होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। और कागजी कार्यवाही कर शव को पोस्टमॉर्टम भेजा। दोनों मृतक सेन पश्चिम पारा के गंगापुर कॉलोनी के एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे है।

गंगा स्नान को गए थे दोनों

सेन पश्चिम पारा के रहने वाले प्रदीप कुमार दीक्षित ने बताया कि आज सुबह पिता संतोष दीक्षित(55) और पड़ोस में रहने वाले अशोक सैनी उर्फ लाला के साथ उनकी बाइक से चंदन घाट गंगा स्नान करने गए थे। जहां स्नान करने के बाद दोनों लोग बाइक से वापस आ रहे थे। तभी गंगा पुल चेक पोस्ट के पास पहुंचें ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता और अशोक सैनी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचें और वहा से काशीराम अस्पताल गए। जहां पिता की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं अशोक सैनी को काशीराम से हैलट रिफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया।दोनों परिवारों में सूचना होते ही कोहराम मच गया। महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल था।संतोष की पत्नी मीरा, बेटे प्रदीप और दिलीप शव देख कर रो पड़े। वहीं अशोक की मौत से पत्नी पूजा, बेटे यश और हर्षित का बुरा हाल है।जाजमऊ थाना प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।

चंदन घाट करने जाते थे तर्पण

सेन पश्चिम पारा गंगापुर कॉलोनी में रहने वाले संतोष दीक्षित (55) नया गंज में मुंशी थे। और पड़ोसी अशोक सोनी (45) की घर के पास में ही सुनार की दुकान है। स्वजनों ने बताया कि पित-पृक्ष में रोजाना चंदन घाट पर तर्पण करने जाते थे। आज सुबह भी बाइक से तर्पण कर लौट रहे थे। वह जाजमऊ चुंगी के पास पहुंचे हथे। कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे अशोक और संतोष उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिसमें संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक ने हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Tags:    

Similar News