UP Board Result 2024: किसान के बेटे आदित्य यादव ने इंटर में प्रदेश में पाया तीसरा स्थान

Kanpur UP Board Result 2024: आदित्य ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। आदित्य के इंटर में 500 में 487 नंबर आए है। आदित्य ने कहा कि रिजल्ट में आगे पीछे चलता रहता है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-20 10:41 GMT

किसान के बेटे ने इंटर में प्रदेश में पाया तीसरा स्थान  (photo: social media )

Kanpur UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर को घोषित कर दिया गया है। तो वहीं अर्रा के शिवाजी स्कूल में इंटर के छात्र आदित्य यादव ने तीसरा स्थान पाया है। वहीं प्रदेश में टॉप करते ही स्कूल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

किसान के बेटे ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान

आदित्य यादव के पिता शिव प्रकाश यादव को पेशे से किसान है। घर में पत्नी रेखा और दो बेटियां और एक बेटा है। शिव प्रकाश ने बताया कि बेटा आदित्य पढ़ने में बहुत रुचि रखता है। मैं पेशे से किसान हूं। थोड़ी खेती से परिवार का पालन पोषण करता हूं। वहीं इसकी पढ़ाई में कोई बाधा न आएं। इसके लिए कोई भी घर के कार्य को नहीं बोलता हूं।

आदित्य ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। आदित्य के इंटर में 500 में 487 नंबर आए है। आदित्य ने कहा कि रिजल्ट में आगे पीछे चलता रहता है। जितना मिला उतनी में ही खुशी हैं। अब एनडीए की तैयारी करनी है। और कल एनडीए का पेपर भी है। और उसमें भी सफलता मिलेगी। क्योंकि लगन रखने वाला व्यक्ति कभी फेल नहीं होता है। परिश्रम का पूरा श्रेय स्कूल को जाता है। जिसमें सभी अध्यापकों का साथ है।

आदित्य ने बातचीत में बताया कि पढ़ाई को मैं दोस्त बना कर रखता हूं। और 16 घण्टे पढ़ाई को देता हूं। सोशल मीडिया से बहुत दूर रहता हूं। और दोस्त भी नहीं है। पिता के कार्यों को देख पढ़ाई में रुचि रहती है। घर की स्थिति बहुत कमजोर है। लेकिन मेरे पढ़ाई में कभी कोई बाधा नहीं आई। पिता ने अपने कार्यों को रोक मेरी पढ़ाई के हर जरूरत की चीजों को पूरा किया है। इस पढ़ाई में मेरी बहन संगीता बहुत साथ देती है। वो बीएड कर रही है। जिसके इंटर में 95% नंबर थे।

Tags:    

Similar News