Kanpur News: पिटाई के बाद युवक को मारी गोली, साथियों को भी किया घायल

Kanpur News: जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में बीती रात एक फार्म हाउस में एक युवक को तीन व्यक्तियों ने मारपीट करने के बाद गोली मार दी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-26 07:39 GMT

कानपुर में पिटाई के बाद युवक को मारी गोली (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में बीती रात एक फार्म हाउस में एक युवक को तीन व्यक्तियों ने मारपीट करने के बाद गोली मार दी। वहीं दो अन्य साथियों को भी मार कर घायल कर दिया। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस बल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गया। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

घायल के भाई ने दी जानकारी

चौधरीपुर निवासी अंकित कुमार पुत्र अमर सिंह थाना चौबेपुर ने पुलिस को सूचना दी है। कि उनके बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार, जो बालाजी मंदिर के पास पंजाबी फार्म हाउस में चौकीदार का काम करते थे। उनको रात्रि करीब एक बजे भिडैया गांव के निवासी छोटे के लड़के ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ आकर मारपीट करके पीठ में गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर अवस्था में घायल है। वहीं पुलिस को सूचना होने पर मय फोर्स के साथ पहुंची। जहां घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना बिठूर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत अन्य कार्यवाही की जा रही है।

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि बीती रात को बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक फार्म हाउस में सो रहे 3 व्यक्तियों के साथ मारपीट की सूचना उनके परिवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल की निरीक्षण के दौरान ये बात सामने आई है कि तीन व्यक्ति गार्ड की नौकरी करते हैं और रात में भी यही रुकते थे। उसी वक्त 3 बाहरी लोग आए और मारपीट के दौरान धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति की पीठ पर गोली लगी है।

जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो लोगों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। घायल व्यक्तियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने में प्रथमदृष्टया लूट या चोरी की कोई तथ्य सामने नहीं आया है। घायलों द्वारा बताए गए संभावित लोगों को पूछताछ के लिए थाने में लाया गया है। इसमें पुलिस के द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की जांच के लिए टीम तैयार कर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News