कानपुर गोलीकांड: विकास दुबे के बेटों से हो सकती है पूछताछ, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चौबेपुर के अंतर्गत दो व तीन जुलाई की मध्य रात्रि हुए बिकरू कांड को लेकर पुलिस की जांच अब अपराधी विकास दुबे के दोनों बेटों तक जा पहुंची है।

Update: 2020-08-20 08:45 GMT
कानपुर गोलीकांड: विकास दुबे के बेटों से हो सकती है पूछताछ, पुलिस कर रही जांच

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चौबेपुर के अंतर्गत दो व तीन जुलाई की मध्य रात्रि हुए बिकरू कांड को लेकर पुलिस की जांच अब अपराधी विकास दुबे के दोनों बेटों तक जा पहुंची है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द बिकरू कांड को लेकर अपराधी विकास दुबे के दोनों बेटों से पूछताछ कर सकती है।

ये भी पढ़ें:राम मंदिर का निर्माण 36-40 महीने में पूरा होने की संभावना: रामजन्मभूमि ट्रस्ट

विकास के बेटों से हो सकती है पूछताछ -

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी अपराधी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा जा चुका है। लेकिन घटना की रात व घटना से पहले के घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस लगातार उन लोगों से पूछताछ कर रही है। जो लोग किसी न किसी प्रकार से घटना के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसी के चलते पुलिस अब विकास दुबे के दोनों बेटों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून को अमर दुबे की शादी में विकास दुबे ने अपनी पत्नी रिचा और दोनों बेटों को भी बुलाया था।

शादी के बाद एक जुलाई तक तीनों गांव में ही थे।एक जुलाई की दोपहर तत्कालीन थाना प्रभारी विनय तिवारी, राहुल पर हमले के मामले में पूछताछ के लिए गांव पहुंचा था। इस दौरान विकास दुबे ने बेटों के सामने ही विनय तिवारी से मारपीट कर धमकी

दी थी।पुलिस अब तक विकास के दोनों बेटों से उस घटना को लेकर पूछताछ नहीं कर सकी है।

ये भी पढ़ें:निधन के प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

क्या बोले विवेचना अधिकारी -

बिकरू कांड की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि घटना से पहले जितने भी लोग गांव में मौजूद थे। उन सभी से पूछताछ की जा रही है और घटना की जानकारी ली जा रही है। ऐसे में यह भी जानकारी मिली है की घटना के 1 दिन पूर्व अपराधी विकास दुबे के दोनों बेटे बिकरू गांव में ही मौजूद थे। इसलिए जल्द ही लखनऊ जाकर विकास के दोनों बेटों से भी घटना की जानकारी करने का प्रयास किया जाएगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News