Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज होगा सर्वे, कल विरोध के कारण रोकना पड़ा था सर्वे

Gyanvapi Masjid Survey Update: वाराणसी में आज दोपहर 3:00 बजे से ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) परिसर में सर्वे होगा। इस दौरान डीएम की अगुवाई में इस सर्वे का वीडियोग्राफी भी किया जाएगा।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-05-07 03:05 GMT

काशी विश्वनाथ मंदिर तथा ज्ञानवापी मस्जिद (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Kashi Vishwanath Mandir vs Gyanvapi Masjid: काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) तथा ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में आज दूसरे दिन भी सर्वे का काम चलेगा। बीते शुक्रवार को प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी और सर्वे का काम किया गया। जिसके बाद आज फिर दोपहर 3:00 बजे से प्रशासन ज्ञान काशी विश्वनाथ मंदिर सर्वे और वीडियोग्राफी का काम शुरू करेगी। बता दें शुक्रवार को प्रशासन द्वारा सिर्फ मां श्रृंगार गौरी तक ही वीडियोग्राफी और सर्वे का काम चल पाया। मामले पर अधिवक्ताओं की ओर से जानकारी दी गई थी दूसरी पक्ष की ओर से सर्वे तथा वीडियोग्राफी को रोका गया।

मस्जिद पक्ष के लोगों ने प्रशासन को मस्जिद परिसर में लगी बैरिकेडिंग को पार करने की अनुमति नहीं दी। मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने कमिश्नर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। मुस्लिम पक्ष की अधिवक्ताओं की ओर से कहा गया की कोर्ट ने केवल मंदिर में वीडियोग्राफी करने का आदेश दिया है। मस्जिद में वीडियोग्राफी करने का कोई आदेश कोर्ट की ओर से नहीं दिया गया है। जिसके कारण हम प्रशासन के लोगों को मस्जिद परिसर के बैरिकेडिंग के अंदर नहीं जाने देंगे।

आज फिर होगा सर्वे

कमिश्नर की अगुवाई में आज फिर दोपहर 3:00 बजे से ज्ञानवापी मस्जिद इलाके में सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। बता दें कोर्ट की ओर से आदेश दिया गया था कि मामले की पूरी अपडेट यह अधिकारी समय-समय पर कोर्ट को ठोकते रहेंगे। इसी आदेश के मद्देनजर वाराणसी जिलाधिकारी की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद तथा काशी विश्वनाथ मंदिर सर्वे को लेकर मौजूदा स्थिति के बारे में कोर्ट को पूरी जानकारी दे दी गयी है।

गौरतलब है कि इस सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभय यादव ने कमिश्नर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। वकील अभय यादव की ओर से आरोप लगाया गया है कि कमिश्नर हमारे साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहे हैं, हम उन पर भरोसा नहीं कर सकते। वह अधिकारी के नहीं बल्कि एक पार्टी के रूप में यहां आए थे।

आज मस्जिद परिसर का सर्वे

बीते दिन शुक्रवार को जब कमिश्नर की अगुवाई में काशी विश्वनाथ मंदिर तथा ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे चल रहा था तो मुस्लिम पक्ष की ओर से मस्जिद परिसर में लगे बैरिकेडिंग के अंदर सर्वे करने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि आज कमिश्नर की ओर से कहा गया है कि बैरिकेडिंग के अंदर भी अवश्य सर्वे होगा। कमिश्नर की ओर से कहा गया कि आज शाम 3:00 बजे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बैरिकेडिंग के अंदर सर्वे शुरू होगा। खासतौर पर सर्वे और वीडियोग्राफी के जरिए उस से थाने तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Tags:    

Similar News