रायबरेली-अमेठी से कांग्रेस कुनबे को उखाड़ फेकने का करना है काम: केशव 

सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार ने बारी- बारी से प्रदेश को कंगाल किया। सड़क और अस्पताल जैसी जरूरी सुविधाएं भी लोगों को नहीं दी।

Update: 2019-03-08 14:05 GMT

रायबरेली: प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को रायबरेली के सई नदी पर बनने वाले कोरचंदामऊ पुल के शिलान्यास के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें— धोखाधड़ी मामले में सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर रोक

उन्होंने कहा के इस बार हम 73 से ज्यादा सांसद जीतेगे, ऐसा हमें पूरा विश्वास है क्योंकि हम पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। लेकिन इस बार 73 में लगातार रायबरेली और अमेठी का नेतृत्व करने वाले उस कांग्रेस के कुनबे को उखाड़ करके फेकने का काम करना है।

पाकिस्तान की भाषा बोलकर सेना का मनोबल तोड़ता रहता है कांग्रेस का कुनबा

केशव मौर्य ने कहा कि रायबरेली के लोगों ऐसा इसलिए करना है ताकि क्योंकि वो लोग विकास के नाम पर ग़रीबों को धोखा देने का काम करते हैं, विकास के नाम पर केवल भ्रष्ट्राचार करने का काम करते हैं। चाहे पिछड़े वर्ग के हो, दलित वर्ग के हो या सामान्य वर्ग के लोग हो ये लोग सबको आपस में लड़ा करके केवल राजनैतिक रोटियां सेकने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें— बाराबंकी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, हत्या के बाद पत्नी की निकाल ली दोनों आंखें

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस का कुनबा भारत के संकटकाल में भी पाकिस्तान की भाषा बोलकर सेना का मनोबल तोड़ता रहता है। मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है।

बुआ-भतीजे की सरकार ने बारी-बारी प्रदेश को कंगाल किया

सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार ने बारी- बारी से प्रदेश को कंगाल किया। सड़क और अस्पताल जैसी जरूरी सुविधाएं भी लोगों को नहीं दी। उन्होंने कहा कि रायबरेली को वीआईपी क्षेत्र कहा जाता है, लेकिन यहां कोई भी विकास का काम सोनिया गांधी ने नहीं कराया। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि दिनेश सिंह के प्रयास के चलते पुल निर्माण को स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें— आरक्षण रोस्टर पर केन्द्रीय कैबिनेट के फैसले की निंदा

Tags:    

Similar News