UP Politics: क्यों डरे-डरे हैं अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या?

UP Politics: उन्होंने ने कहा कि अखिलेश का दिल उनके लिए "विष" से भरा है। इसके बाद आरोप लगाया कि सपा प्रमुख दूसरों के साथ मिलकर उनकी हत्या भी करवा सकते हैं। मौर्य ने आज पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बात कही।

Update:2023-03-23 22:06 IST
keshav prasad maurya, akhilesh yadav (Social Media)

UP Politics: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग जगजाहिर। दोनो अलग-अलग मंचों पर एक-दूसरे पर तंज कसते रहते हैं। इस बार सदन में तो मामला बाप तक पहुंच गया था। जिसका विडियो काफी वायरल हुआ। अब केशव प्रसाद मौर्या को उपमुख्यमंत्री रहते हुए भी हत्य का डर सताने लगा है। उन्होंने ने कहा कि अखिलेश का दिल उनके लिए "विष" से भरा है। इसके बाद आरोप लगाया कि सपा प्रमुख दूसरों के साथ मिलकर उनकी हत्या भी करवा सकते हैं। मौर्य ने आज पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बात कही।

उन्होने कहा कि ''मेरा यह मानता है कि उनके मन में मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ है। मैं कभी भी अखिलेश यादव को श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता। लेकिन उनके मन में मेरे प्रति इतना जहर भरा पड़ा है कि, उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा दें.''

जाने क्या कहा था अखिलेश यादव नें

बता दें कि 22 मार्च को पार्टी ऑफिस पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैं सारस पक्षी को बचाने वाले मोहम्मद आरिफ से मिलने गया तो सरकार ने सारस को छीन लिया, मैं अपने विधायक से मिलने कानपुर जेल गया तो विधायक की जेल बदल दी गयी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान साहब को उनके परिवार के साथ सरकार प्रताड़ित कर रही है, क्योंकि वह समाजवादी हैं। क्या यही लोकतंत्र है। कोई खिलाफ पोस्टर लगा दे तो भाजपा सरकार एफ आई आर करा देती है, कोई पत्रकार वादा पूरा करने का सवाल पूछ ले तो सरकार जेल में डाल देती है। जब सरकार पक्षी को नहीं छोड़ रही है, उसको भी कैद कर लिया जा रहा है, तो हम लोगों को क्या छोड़ेंगे। हमें और आप को भी जेल भेज देंगे। इस बयान पर मौर्य ने कहा कि गलत करने वाले जेल जाते हैं। उन्होने कहा कि अखिलेश को गिरफ्तारी का दावा करके सहानुभूति हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हालांकि बाद में उन्होने कहा कि इससे संबंधित अभी कोई जानकारी नहीं है।

केशव ने कहा कि इस तरह के बयान देकर सहानुभूति हाशिल करने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। 2024 में एक सपा का सफाया तय है। ये उनके पतन का समय है। उन्होने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा नें 2022 में 100 सीटें जीती जो उनका अबतक का बेस्ट है। लेकिन अब जनता समझ चुकी है। जनता वोट की चोट से साइकिल पंचर कर देगी।

Tags:    

Similar News