Khatauli By-Election 2022: आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लगाया भाजपा पर आचारसंहिता उल्लंघन का आरोप

Khatauli By-Election 2022: रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने एक वीडियो जारी कर बताया कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता के मद में खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-12-03 16:26 GMT

Khatauli By Election 2022 ( Social Media)

Khatauli By Election 2022: प्रदेश में चल रहे उप चुनाव में बहुत कम समय बचा है। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोक दी हैं। खतौली में भाजपा और सपा समर्थित पार्टी आरएलडी से सिधी टक्कर है। दोनो पार्टीयों द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में आज रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने एक वीडियो जारी कर बताया कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता के मद में खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा सायं 5:00 बजे के बाद जनसभा को संबोधित किया। जबकि चुनाव प्रचार पर शाम 5 बजे के बाद पूर्ण रूप से रोक लग गई है।

उन्होने कहा कि खुलेआम खतौली के ग्राम जन्धेड़ी में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित किया जा रहा है। जारी किए गए विडियो का हवाला देते हुए कहा कि इस वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सायं 5:00 बजे के बाद भी पुलिस की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय लोक दल चुनाव आयोग से पारदर्शी एवं निष्पक्ष उपचुनाव हेतु स्थानीय पुलिस के स्थान पर रैपिड एक्शन फोर्स आरएएफ के पर्यवेक्षण में चुनाव कराने के साथ-साथ वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के स्थान पर किसी अन्य जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की है। ताकि जनता का निष्पक्ष चुनाव आयोग एवं लोकतंत्र पर विश्वास कायम रहे। खतौली में भाजपा ने राजकुमारी सैनी को तथा सपा समर्थित आरएलडी ने मदन भैया को मैदान में उतारा है। मतदान 5 नवंबर को और मतगणना 8 नवंबर को काया जाएगा।

Tags:    

Similar News