Kisan Mahapanchayat: मेरठ में भाकियू की महापंचायत, ये हैं राकेश टिकैत की मांगें

Kisan Mahapanchayat: भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुक्रवार को मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में हो रही है।

Written By :  Jugul Kishor
Update:2023-03-10 12:26 IST

किसान महापंचायत फाइल फोटो (सोशल मीडिया)

Kisan Mahapanchayat: भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुक्रवार को मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में हो रही है। भाकियू की महापंचायत में किसानों के पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है। भारी संख्या में किसान जुट रहे हैं। महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे।

मेरठ के जिस चौधरी चरण सिंह पार्क में महापंचायत आयोजित की गयी हैं। उस पार्क को पूरे पांडाल से ढका गया है। वहीं पूरे पार्क में भारतीय किसान यूनियन के झंडे लहरा रहे हैं। महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवत्था की इंतजाम किया हुआ है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कमिश्नरी चौराहे से जुड़ने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेंडिंग कर दी है। महापंचायत में पहुंचे किसानों का कहना है कि पुलिस प्रशासन किसानों के वाहनों को रोकने का काम कर रहा है। जबकि किसान अपनी मांगो को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि पुलिस प्रसाशन को चाहिए की शांतिपूर्ण महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों को किसी कीमत पर न रोका जाए। 

इन मांगो को लेकर हो रही महापंचायत 

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की नलकूपों पर बिजली मीटर लगाए जाने, गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान न होने इन सभी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से महापंचायत की जा रही है। वो किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News