Kushinagar News: 4 फरवरी को मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम योगी, अफसरों ने लिया जायजा

Kushinagar News: जनपद के कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र के खभराभार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह के घर आगामी चार फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मांगलिक कार्यक्रम में आएंगे। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है।

Update: 2024-02-01 18:21 GMT

4 फरवरी को मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम योगी, अफसरों ने लिया जायजा: Photo- Newstrack

Kushinagar News: जनपद के कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र के खभराभार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह के घर आगामी चार फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मांगलिक कार्यक्रम में आएंगे। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। डीआईजी के नेतृत्व में प्रशासनिक महकमे ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसके उपरांत राज्यमंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा किया। इस दौरान जिले के सभी आला अफसर मौजूद रहे।

मांगलिक कार्यक्रम में दो घंटे रहेंगे सीएम योगी

कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खभराभार निवासी गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के पौत्र व ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह के पुत्र तेजस सिंह के मुंडन संस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताविक कार्यक्रम है। तैयारियां जारी है। इसी क्रम में डीआइजी ने हेलीपैड स्थल, यहां से कार्यक्रम स्थल की यात्रा, वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था, आगमन की व्यवस्था आदि की जानकारी लिया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी है और उनके बेटे विशाल सिंह कप्तानगंज के ब्लाक प्रमुख के साथ साथ जिले के ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष हैं।

विशाल सिंह मुख्यमंत्री के बहुत करीबी है और उनका सेवा भाव का ही देन है कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं। योगी के मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही विशाल सिंह योगी साथ रहते है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेश राव ए कुलकर्णी ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गुजन द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह समेत जिले व तहसील क्षेत्र के तमाम आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।

Tags:    

Similar News