Kushinagar News: मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस की हुकूमत अंग्रेजों से बत्तर

Kushinagar News: कुशीनगर में जनता को संबोधित करते हुए एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Update: 2024-05-22 12:39 GMT

कुशीनगर में मोहन यादव। (Pic: Newstrack)

Kushinagar News: कुशीनगर जनपद के रामकोला में आयोजित चुनावी जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। उन्होंने अपनी सरकार की विशेषता बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के वजह से आज भारत विश्व की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई। कांग्रेस का शासन काल अंग्रेजों से भी बदतर था। 1947 में ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो जाना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने ऐसा नही किया। कांग्रेस सरकार तो "ग" से गणेश की जगह "ग" से गधा पढ़वा दिया। कांग्रेस को तो सनातन से ही नफरत है।

पीएम ने जगाया भारत का स्वाभिमान

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी से प्राप्त आय से देश को मजबूत किया है। आज उसी के बदौलत देश में 70 नये हवाई अड्डे बन रहे हैं। चीनी उत्पादन में भारत नंबर एक पर हो गया है। इससे किसानों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए कहा कि बड़े बड़े शाहजादे मोदी जी और भाजपा को गाली दे रहे हैं। इनकी सत्ता दस वर्षों से चली गई है फिर भी घमंड नही गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आपसे कहा था कि कांग्रेस को साठ साल दिया मुझे साठ माह देकर देखें। मोदी ने सत्ता में आते वह कर दिखाया। उन्होंने भारत के स्वाभिमान जगाया, आतंकवादी गतिविधियों फैलाने वाले पाकिस्तान के अंदर घूसकर हमारी सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया।


कांग्रेस की हुकूमत अंग्रेजों से बत्तर

उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से भी बत्तर कांग्रेस के हुकूमत को बताया। लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति ने हमारी देव भाषा को बंद कर अंग्रेजी को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं मध्यप्रदेश का शिक्षा मंत्री बना था तो अपने पाठ्यक्रम में राम, कृष्ण और तमाम देवी देवताओं को पाठ्यक्रम में लाकर सनातन का स्वाभिमान जगाया। उन्होंने चुटकुले अंदाज में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़े बड़े नेता आज जमानत पर हैं। दिल्ली वाला तो चुनाव तक परमिशन पर बाहर है। हमारे प्रधानमंत्री साफ कहते हैं कि न बेइमानी का खाऊंगा ना खाने दूंगा। एमपी के मुख्यमंत्री ने जनता इंटर कालेज के परिसर में जनता को सम्बोधित किया।

मंच पर ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव का हेलीकाप्टर से उतरने के बाद जैसे ही मंच पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। जन सभा को राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह, सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव,पूर्व विधायक शंभू चौधरी, भाजपा नेता नथूनी कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह, राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक दीप लाल भारती, पप्पू पांडेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, अजय गोविंद राव, नगर चेयरमैन सुनीता चौधरी, अजय गोविंद राव शिशु, शकुंतला चौहान, निशांत शुक्ला, अदालत प्रसाद, आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News