Kushinagar News: कुशीनगर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

Kushinagar News: विभिन्न प्रकार की हाथ से बनी टोकरियों की लगी प्रदर्शनी को राज्यपाल ने खूब सराहा। ग्रामीण महिलाओं ने तरह-तरह की टोकरियां बनाई थी।;

Update:2025-03-18 16:53 IST
Kushinagar News: कुशीनगर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल   (photo: social media) 

  • whatsapp icon

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कमला स्वयं सहायता समूह किन्नर पट्टी के द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रकार की हाथ से बनी टोकरियों की लगी प्रदर्शनी को राज्यपाल ने खूब सराहा। ग्रामीण महिलाओं ने तरह-तरह की टोकरियां बनाई थी जो ग्रामीण कलाकार उत्कृष्ट नमूना था।

मंगलवार को कुशीनगर पुलिसलाइन में बने हेलीपैड पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। उसके उपरांत राज्यपाल ने जिलाधिकारी परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राज्यपाल को भगवान बुद्ध का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया । इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों और कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में विकास योजनाओं, जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों की जानकारी आम जनता और राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की गई।

समीक्षा बैठक आयोजित की

जनपद की आला अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन विकास कार्यों प्रगति जन कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं तथा जनपद के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्यपाल ने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने पुलिस की कार्य की सराहना करते हुए इसी तरह भविष्य में निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रोत्साहन दिया। इस दौरान पडरौना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ,अपर जिलाधिकारी, सीडीओ सहित तमाम आला अफसर और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News