Kushinagar News: ताइवान बौद्ध श्रद्धालुओं ने किया पाठ, पूर्वजों की आत्मा व विश्व शांति की कामना

Kushinagar News: मंदिर में बौद्ध श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से परित्राण का पाठ किया। बौद्ध धर्म के अनुसार इस पाठ से पूर्वजों के आत्मा को शांति मिलती है।

Update:2023-11-05 21:18 IST

कुशीनगर में मुख्य मन्दिर के सामने प्रार्थना करते ताइवान के बौद्ध श्रद्धालु.

Kushinagar News: महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल पर ताइवान से भारी संख्या में बौद्ध आये हुए हैं। रविवार को बौद्ध श्रद्धालुओं ने कुशीनगर के सभी मंदिरों का दर्शन किये। अंत में ताइवान से आये 210 बौद्ध श्रद्धालुओं ने मुख्य मन्दिर जहां महात्मा बुद्ध की लेटी विशाल प्रतिमा है, की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। इसके बाद चीवर चढ़ाया और विश्व में शांति और अमन चैन की कामना की।

मंदिर में बौद्ध श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से परित्राण का पाठ किया। बौद्ध धर्म के अनुसार इस पाठ से पूर्वजों के आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही प्रेत छाया, दु:स्वप्न, और महामारी शांत हो जाती है। इसके अलावा पूर्वजों के प्रेत आत्माओं को शांति मिलती है। परिवार में व्याप्त विघ्न बांधा दूर होता है। विश्व का कल्याण होता है। यहां बताते चलें कि इस मौसम में कुशीनगर में बौद्ध धर्मावलंबिय और टूरिस्ट लागातार आ रहे हैं। चीन, जापान, श्रीलंका ताइवान सहित कई देशो के लोग आते हैं। ताइवान से एक दल 2 नवंबर को को प्लेन से दिल्ली आया। दिल्ली से सड़क मार्ग से सीधे श्रावस्ती गये और वहां से कुशीनगर आये। कुशीनगर में लम्बे समय तक रूकने का प्लान है और महात्मा बुद्ध के शरण में रहकर पाठ करने की श्रद्धा है।

बौद्ध श्रद्धालु रामा भार स्तूप पर जलाते हैं मोमबत्ती

कुशीनगर आने वाले सभी श्रद्धालुओं और टूरिस्ट के लिए रामाभार स्तूप खास आस्था का केंद्र है। यह स्तूप मुख्य मन्दिर के पूरब में हिरणावती नदी के किनारे है। बौद्ध श्रद्धालु स्तूप की परिक्रमा करते हैं और मोमबत्तियां जलाकर कर प्रार्थना करते हैं।

Tags:    

Similar News