Kushinagar News: मैजिक पलटा 10 गंभीर, जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान कर लौट रही थी महिलाएं

Kushinagar News: विशनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्री राम के पास जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत रहकर नदी से स्नान कर वापस आ रही महिलाओं से भरा मैजिक पलट गया, जिसमें 17 महिलाएं घायल हो गईं।

Update:2024-09-25 22:14 IST

Kushinagar News ( Pic- Newstrack)

Kushinagar News: जनपद के विशनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्री राम के पास जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत रहकर नदी से स्नान कर वापस आ रही महिलाओं से भरा मैजिक पलट गया, जिसमें 17 महिलाएं घायल हो गईं। आनन फानन में सभी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही लाया गया जहां पर 10 घायल महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रविंद्र नगर रेफर कर दिया।

जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा से बुधवार को 35 महिलाएं जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर बड़ी गंडक नदी की शाखा बांसी नदी में स्नान करने के लिए सेवरही थाना क्षेत्र के शिवाघाट गई थीं। शाम पांच बजे के करीब लौटते समय विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम के धोबी टोला के सामने सवार लोडर मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 17 महिलाएं घायल हो गईं जिन्हें दुदही सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में स्थानीय लोगों द्वारा भर्ती कराया गया। जहां 10 महिलाओं की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में उमापति 40, जानकी 35, रजनी 70, मालती 32, सुनीला 30, रीमा 6, गुलाइची 32, मुन्नी 45, विमला 60, सुनीता 42, मर्छिया 60, सुनीता 40, रामपति 40, गुलाइची60, दुर्गावती 30,समेत 15 महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य महिलाओं को हल्की चोट आई। सभी घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुन्ती, दुर्गावती, मालती, सुनीला, विमला, सुनीता, मरछिया, रजनी, उमापति, व बसंती को जिला असपताल भेज दिया ।

जीवित्पुत्रिका व्रती महिलाएं नदी घाटों पर करती हैं स्नान

पुत्रो के दीर्घायु के लिए महिलाओं का यह निर्जला व्रत है। महिलाएं शाम दोपहर बाद नदी घाटों, तालाबों पर स्नान करने जाती हैं। तत्पश्चात मंदिरों में पूजा अर्चना करती हैं और कथा वार्ता सुनती हैं इसी पर्व को मनाने के लिए आज नदी घाट पर महिलाएं स्नान करने गई थी और उनके साथ हादसा हो गया।

Tags:    

Similar News