Kushinagar News: दो कुख्यात पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

कुशीनगर एवं शामली के दो कुख्यात पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। कुशीनगर के रहने वाले तस्कर राजू यादव पर 25000 का तो शामली जिले के मोहम्मद हाजि माजिद पर 50000 का इनाम घोषित है।

Report :  Network
Update:2023-11-04 15:17 IST

Kushinagar News (Pic: Newstrack)

Kushinagar News: कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कुकुत्था नदी घांघी पूल के पास शुक्रवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में दो तश्कर घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त राजू यादव पुत्र स्वर्गीय देवकी यादव साकिन बतरडेरा थाना कसया पर 25000 का और मोहम्मद हाजि माजिद पुत्र मंजूर हसन साकिन मोहल्ला शेख जादगान कस्बा कांधला थाना कांधला जनपद शामली पर 50000 का इनाम घोषित है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से दो अदद तमंचा 315 बोर, चार अदद फॉयर शुदा खोखा कारतूस, छः अदद जिंदा कारतूस, अपराध में प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। पुलिस ने पहले गौ तस्करों को सरेंडर करने को कहा लेकिन वे नहीं माने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।


 राजू यादव का आपराधिक इतिहास

राजू यादव पर कुशीनगर जनपद के कई थानों में अलग-अलग कई मामले दर्ज है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। गोवध अधिनियम, गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं।

1-699/2015 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा 307 आईपीसी थाना हाटा,

2- 865/2015 धारा उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम तथा 307 आईपीसी थाना हाटा,

3-551/2018 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कसया,

4- 428/2018 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कसया,

5-370/2020 धारा 3(1)उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम थाना कसया,

6 - 399/2023 धारा 429 ipc व धारा 3/5A/5B/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कसया जनपद कुशीनगर


 हाजी माजिद का आपराधिक इतिहास

50000 के इनामी हाजी माजिद पर कई मामले दर्ज हैं। उस पर गोंडा, शामली, बदायूं, बलरामपुर आदि जनपदों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।

1- मु0अ0स0-35/2009 धारा 307 भादवि थाना कसया

2- 36/2009 धारा 201/34/419/420 भादवि थाना कसया

3- 441/2012 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना हाटा

4-77/2012धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा

5 - 9001/2013 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कांधला जनपद शामली

6-372/2012 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा

7- 1175 /2012 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 14/8/9 थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा

8- 429/2011 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा धारा 120B/504/506 आईपीसी थाना सईदुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर

9-230/2012 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती

10-140/2012 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर

11- 206/2012 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना मनकापुर जनपद गोंडा

12- 419/2004 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

13- 349/2019 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

14-3/2019 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना रौनाही जनपद अयोध्या

15-574/2019 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना रौनाही जनपद अयोध्या

16-522/2019 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

17-294/2023 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा

18-587/2016 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ

19-588/2016 धारा 307 भादवि थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ

20-632/2016 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोबान समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ

21- 896/2020 धारा 117/419/420/467/468 भादवि थाना चिनहट जनपद लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ

22-399/2023 धारा 429 भादवि व धारा 3/5A/5B/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कसया जनपद कुशीनगर

इस टीम को मिली सफलता

बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर सेल,थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्वाट सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली पड़रौना, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा थाना तरयासुजान, उ0 नि0 आलोक कुमार स्वाट,उ0नि0 अवनीश सिंह चौकी प्रभारी मधुरिया, उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना तुर्कपट्टी शामिल रहे।

Tags:    

Similar News