Lakhimpur Kheri News: SP ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, दिए निर्देश

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शहर की यातायात व्यवस्था को देखने के लिए रेलवे स्टेशन से संकटा देवी चौराहा तक निरीक्षण किया गया।

Update: 2023-01-31 10:46 GMT

लखीमपुर खीरी: SP गणेश प्रसाद साहा ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, दिए निर्देश

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को देखने के लिए रेलवे स्टेशन से संकटा देवी चौराहा होते हुए मेला मैदान तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा एआरटीओ खीरी व ट्रैफिक प्रभारी को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की चेतावनी दी गई। साथ ही सक्रियता से काम करने को कहा।

एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अधिकारियों से यातायात के प्रत्येक क्षेत्र एवं वहां लगाए जाने वाले ड्यूटी व्यवस्था, यातायात बल के साथ ही जाम लगने वाले पाइंट, जाम लगने के कारण व उसके निदान की जानकारी ली गई। महोदय द्वारा एआरटीओ खीरी, टीएसआई खीरी व ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढं करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए।

शहर में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

यूपी के लखीमपुर खीरी शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर आज रोड़ पर पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को देखा और लोगों को यातायात नियम के बारे में जागरूक किया साथ ही साथ आईटीओ विभाग के कर्मचारी व अधिकारी और साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ लखीमपुर शहर मुख्य मुख्य चौराहों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को यातायात नियमों से जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील भी की घर से निकले टू व्हीलर से तो हेलमेट जरूर पहन कर निकले।

सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करने के निर्देश

यदि आप फोर व्हीलर लेकर जाते हैं तो सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करें इन सब नियमों के बारे में पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया लोगों को जागरूक भी किया कोतवाली सदर संकटा देवी चौराहे से हीरालाल धर्मशाला होकर बड़ा चौराहा आज चौराहों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया यातायात नियमों के बारे में लोगों को बताया नियम का पालन जरूर करें।

Tags:    

Similar News