Lakhimpur Kheri News: किसान के घर में चारपाई के नीचे पहुंचा मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अलीगंज स्थित एक गांव में बाढ़ के चलते मगरमच्छ निकलकर किसान के घर में पहुंच गया और घर में चारपाई के नीचे जाकर बैठ गया।

Update: 2023-07-26 17:26 GMT
किसान के घर में चारपाई के नीचे पहुंचा मगरमच्छ: Photo- Newstrack

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अलीगंज स्थित एक गांव में बाढ़ के चलते मगरमच्छ निकलकर किसान के घर में पहुंच गया और घर में चारपाई के नीचे जाकर बैठ गया। रात भर किसान और उसका परिवार सोता रहा लेकिन उसे यह नहीं पता चल सका कि उसकी चारपाई के नीचे एक मगरमच्छ लेटा हुआ है।

जब सुबह किसान को पता चला कि उसकी चारपाई के नीचे एक विशाल मगरमच्छ लेटा हुआ है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने इसी पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

कई दिनों से उफान पर शारदा नदी लखीमपुर खीरी के अलीगंज मार्केट ग्राम फूटा कुआ के चारों तरफ नदी का पानी भरा हुआ है। कई गांव जलमग्न है इसी के चलते जल जीवों के साथ-साथ सांप और बिल में रहने वाले जीव जंतु की चहलकदमी इलाके में बड़ गई है। इसी में ग्राम फूटा कुमार निवासी किसान लालाराम मंगलवार को देर राम खाना खाने के बाद अपने परिवार सहित घर में सोया था।

चारपाई के नीचे मगरमच्छ

इसी दौरान उसकी चारपाई के नीचे आकर एक मगरमच्छ भी बैठ गया। मामले की जानकारी किसान जब सुबह सोकर उठा तब उसे उसकी चारपाई के नीचे मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग के कर्मियों की दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बोरी में भरकर नदी में छोड़ दिया।

Tags:    

Similar News