Lakhimpur Kheri: रोडवेज बस और मैजिक की जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, कई घायल

Lakhimpur Kheri: धौरहरा रोड पर नकहा क्षेत्र अन्तर्गत चहमलपुर में रविवार दोपहर रोडवेज बस और मैजिक वाहन की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है।;

Update:2024-05-26 15:10 IST
lakhimpur news

लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और मैजिक की टक्कर में चार लोगों की मौत (सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

Lakhimpur Kheri News: जिले के धौरहरा रोड पर नकहा क्षेत्र अन्तर्गत चहमलपुर में रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और मैजिक वाहन की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर होने के बाद रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खंती में चली गयी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि मैजिक लखीमपुर से जा रहा था।

वहीं रोडवेज बस धौरहरा क्षेत्र से लौट रही थी। तभी यह यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  घटना की सूचना पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य का निरीक्षण किया।

Tags:    

Similar News