Lalitpur Rape Case: ललितपुर रेप मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी SHO प्रयागराज में हुआ गिरफ्तार

Lalitpur Rape Case: ललितपुर का रेप का आरोपी SHO तिलकधारी सरोज गिरफ्तार प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि तिलकधारी सरोज नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है।;

Report :  Syed Raza
Published By :  Shashi kant gautam
facebook icon
Update:2022-05-04 20:03 IST
Lalitpur Rape Case: SHO Tilakdhari Saroj, accused of Lalitpur rape case, arrested in Prayagraj

प्रयागराज: आरोपी SHO तिलकधारी सरोज प्रयागराज में हुआ गिरफ्तार

  • whatsapp icon

Prayagraj: ललितपुर का रेप का आरोपी SHO तिलकधारी सरोज गिरफ्तार प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि तिलकधारी सरोज नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है। प्रयागराज में आरोपी तिलकधारी की फोन लोकेशन मिली थी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ललितपुर कांड के मचे भूचाल के बीच पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी एसएचओ तिलकधारी सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके प्रयागराज में होने की फोन लोकेशन मिली थी जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश ने दी।

इस मामले में पुलिस ने पाली थाने के पूर्व एसओ तिलकधारी सरोज की तलाश में डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने तीन पुलिस टीमें गठित की थी। ं। आरोपी दरोगा की तलाश में सर्विलांस टीम भी लगाई गयी थी। उसकी तलाश में प्रयागराज के गंगापार इलाके में देर रात दबिश दी गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि ललितपुर के पाली थाना पुलिस ने इस मामले में बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपियों चंदन, राजभान, हरिशंकर और महेंद्र चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ तिलकधारी सरोज और मौसी के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपी एसएचओ को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

आरोप है कि एक 13 साल की बच्ची को ललितपुर के एक गांव से चार लोगों ने अगवा कर लिया गया था। इसके बाद चारों आरोपी उसे मध्य प्रदेश के भोपाल ले गए। जहां तीन दिन तक उसे अपनी हवश का शिकार बनाया। इसके बाद उसे पाली थाने के पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने लड़की को उसकी मौसी के पास पहुंचा दिया। 27 अप्रैल की सुबह किशोरी को थाने बुला कर बयान दर्ज किया गया। शाम को मौसी उसे इंस्पेक्टर के कमरे में ले गई। जहां उसके साथ एक बार फिर दुष्कर्म किया गया।इस घटना के बाद प्रदेश में राजनीति भी काफी तेज हो गयी। प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाऐ वहीं अखिलेश यादव पीडिता की मां से मिलने ललितपुर पहुंच गए। 

Tags:    

Similar News