Lucknow News: मेजर कार आगजनी कांड में अब तक 5 गिरफ्तार, एलडीए ने होटल किया सीज

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर के विशाल खंड में अवैध होटल मिलानो एंड कैफे में रविवार देर रात डीजे बजने का विरोध करने पर दबंगों ने पास में रहने वाले मेजर अभिजीत सिंह के घर जाकर उनकी कार में आग लगा दी थी।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-01-10 11:18 GMT

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर के विशाल खंड में अवैध होटल मिलानो एंड कैफे में रविवार देर रात डीजे बजने का विरोध करने पर दबंगों ने पास में रहने वाले मेजर अभिजीत सिंह के घर जाकर उनकी कार में आग लगा दी थी। इस अवैध होटल को एलडीए ने मंगलवार को नोटिस जारी कर सील कर दिया। 12 जनवरी तक नोटिस का जबाव न देने पर ध्वस्त करने की बात भी कही है। तो दूसरी तरफ यूपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। 

एलडीए ने आज होटल किया सीज

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में आधी रात होटल संचालक और उसके साथियों ने मेजर अभिजीत सिंह की कार को आग लगाई थी। इस मामले में मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने विशाल खंड स्थित होटल मिलानो एंड कैफे को सील कर दिया है। यह कार्रवाई एलडीए जोन-1 की प्रवर्तन टीम ने करते हुए नोटिस चस्पा की है। इसके साथ ही 12 जनवरी तक नोटिस का जवाब न देने की दशा में LDA द्वारा अवैध होटल को ध्वस्त कर दिया जाएगा। यह मिलानो एंड कैफे होटल 200 वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था।

मेजर अभिजीत सिंह के साथ हुई घटना 

इस घटना के बारे में मेजर अभिजीत सिंह से बताया रविवार को उनके बच्चे की तबीयत खराब थी। घर के पास होटल मिलानो एंड कैफे में देर रात तेज आवाज में डीजे बजने से वह सो नहीं पा रहा था। रात साढ़े 11 बजे होटल जाकर डीजे बंद करने के लिए कहा तो कुछ देर में ऐसा करने की बात कही गई। इसके बाद 12 बजे तक डीजे बजता रहा तो अभिजीत सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। तब पुलिस ने पहुंच के डीजे को बंद करवाया। उनके जाने के 5 मिनट बाद फिर से तेज आवाज में गाने बजाने लगे तो अभिजीत ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस आई तो दो लोग उनके घर आए और झगड़ने लगे।

पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस के वीडियो बनाने पर दोनों होटल लौट गए और डीजे बंद कर दिया। रात करीब तीन बजे घर के बाहर से आवाज आने पर देखा तो उनकी कार जल रही थी। गोमती नगर प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मेजर अभिजीत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई गई पांच टीमों ने प्रतापगढ़ के मेदनीगंज निवासी शिवम प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह और शुभम सिंह, जौनपुर के केराकत निवासी ऋषभ सिंह और रायबरेली के सलोन निवासी सौरभ श्रीवास्तव को अब तक गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News