Leopard in Meerut: आखिरकार पकड़ा ही गया तेंदुआ, ऐसे मिली वन विभाग की टीम को सफलता

Leopard in Meerut: मेरठ शहर (Leopard in Meerut) के पल्लवपुरम समेत आसपास के इलाके में तेंदुए का खौफ था, वह पकड़े में आ गया।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-04 14:46 GMT

मेरठ: आखिरकार पकड़ा गया तेंदुआ: Photo - Social Media

Leopard in Meerut: आखिरकारकार मेरठ (Leopard in Meerut) के पल्लवपुरम समेत आसपास के इलाके के लोंगो के लिए दहशत का कारण बना तेंदुआ दस घंटे की मशक्‍कत के बाद वन विभाग की पकड़ में आ ही गया। तेंदुए को पकड़े जाने से वन विभाग (Forest department) के साथ इलाके के लोंगो ने राहत की सांस ली है, जो कि रात को चैन की नींद सो सकेंगे। डीएफओ राजेश कुमार (DFO Rajesh Kumar) ने बताया कि तेंदुए को शिवालिक के जंगलों में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम सहारनपुर जाने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि आज सुबह शहर से सटे पल्लवपुरम इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेंदुआ घर में घुस आया। तब से वह वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी थी। हालांकि इस बीच एक बार बार वन विभाग की टीम को इसको पकड़ने में कामयाबी मिल भी गई थी।

तेंदुआ ने जाल तोड़ दिया

लेकिन, दस मिनट बाद ही तेंदुआ फिर जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ सड़क पर आ गया। इससे भगदड़ मच गई। तेंदुआ अनीता चौधरी के प्लाट में घुस गया। वन विभाग व पुलिस ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगाना शुरू किया तो तेंदुआ वहां से निकलकर पास के प्लाट में जा घुसा।

इस प्लाट में झाड़ियां और पेड़ है। करीब दो घंटे से तेंदुआ यहीं छिपा रहा। पुलिस और वन विभाग की टीम ने चारों तरफ जाल लगा दिया और तेंदुए की हर हलचल पर नजर रखी गई। ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम बुला ली गई। वहीं चिकित्‍सक आरके सिंह को भी तेंदुए को बेहोश करने के लिए बुलाया गया। झाड़ी में घुसे तेंदुए की हलचल का वन विभाग और चिकित्सा विभाग के अफसर इंतजार करते रहे।

आखिरकार टीम को सफलता मिल ही गई

पुलिसकर्मी और वन विभाग के कर्मचारियों ने प्लाट की घेराबंदी की। तेंदुए के झाड़ियों में बेहोश करने के लिए उसकी हलचल का इंतजार किया गया। आखिरकार सुबह से तेंदुएं को पकड़ने की कोशिशों में लगी वन विभाग की टीम को शाम को सफलता मिल ही गई।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News