क्रुरता की हद पार: डेढ़ माह के मासूम का हत्यारा बना पिता, ऐसे ली जान

राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपने डेढ़ माह के मासूम बेटे को पत्नी की गोद से छीनकर पटक-पटक कर मार डाला। उसके बाद हत्यारा पिता मौके से फरार हो गया।

Update: 2019-10-23 16:56 GMT
क्रुरता की हद पार: डेढ़ माह के मासूम का हत्यारा बना पिता, ऐसे ली जान

धनंजय सिंह

लखनऊ : राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपने डेढ़ माह के मासूम बेटे को पत्नी की गोद से छीनकर पटक-पटक कर मार डाला। उसके बाद हत्यारा पिता मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को चंद मिनट में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखें… ये क्या कह गये गांगुली! एम.एस. धोनी का आया ऐसा रिएक्शन

डेढ़ साल पहले हुआ विवाह

मिली जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ उन्नाव निवासी गोबिंद विश्वकर्मा दिल्ली में टाईल्स लगाने का काम करता है। डेढ़ साल पहले गोविंद का विवाह औरंगाबाद जागीर थाना आशियाना निवासी सोनी विश्वकर्मा के साथ हुआ था। सोनी ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

जिसकी उम्र करीब डेढ़ माह बताई जा रही है। जिसका नाम मां ने आशू रखा था। पति के दिल्ली में रहने की वजह से पत्नी अपने मायके औरंगाबाद जागीर आशियाना में रहती है। मंगलवार को पति गोबिंद अपनी ससुराल आया था। पत्नी सोनी से गोबिंद का विवाद हो गया था।

दोनों ने आपस में झगड़ा कर लिया था। बुधवार को गोबिंद ने पत्नी से ससुराल चलने की बात कर रहा था। उसने पत्नी ने कहा बांगरमऊ चलो। इस बात पर पत्नी सोनी ने ससुराल जाने से मना कर दिया।

यह भी देखें… इन पर लटकी तलवार! तो क्या लाखों की जाएगी अब नौकरी, करोड़ों डूबे

मासूम आशू बेहोश हो चुका था

इसके बाद दोनों फिर से कहासुनी होने लगी। पत्नी बेटे आशु को गोद में लेकर दूध पिता रही थी। पत्नी के इंकार से पति पूरी तरह से आग बबूला हो गया। उसके बाद पत्नी की गोद से मासूम आशू को छीन लिया। पत्नी कुछ समझ पाती कि गोबिंद बच्चे को जमीन पर पटक-पटक कर मारने लगा।

जब तक मायके वाले व पत्नी इसका विरोध करती तब तक मासूम आशू बेहोश हो चुका था। यह देख पिता वहां से भाग निकला। बच्चे को घायल देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल बच्चे को आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता गोबिंद को किला चौराहे के पास से धर-दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता को गिर तार कर लिया गया है। जिसके विरूद्घ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News