वसुंधरा और उसके शावक कर रहे हैं लखनऊ जू में पर्यटकों का ENTERTAINMENT

Update: 2016-02-22 13:12 GMT

लखनऊ: इन दिनों लखनऊ चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। चिड़ियाघर की ओर पर्यटक खासतौर पर आकर्षित हो रहे है। उसकी वजह वसुंधरा और उसके चार बच्चे है। जी हां अब तो आप समझ गए होंगे कि हम शेरनी वसुंधरा की बात कर रहे है। उसके छोटे-छोटे शावक आने वाले सभी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे है। वे इसे देखना चाहते है और वसुंधरा के बच्चे भी उन्हें निराश नहीं करते। उनका खूब मनोरंजन करते है। चारों आपस में मिलकर खूब खेलते हैं और आने वाले पर्यटकों का खूब मनोरंजन करते हैं।

बाड़े में लटकाई गई बॉल

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इन दिनों वसुंधरा के बाड़े में पेड़ से एक बॉल लटका दी गयी है, जिस पर चारों बच्चे घंटों उससे खेलते रहते हैं। हालांकि, वो बॉल को सिर्फ छू भर ही पाते हैं, लेकिन चारों उसे पकड़ने की होड़ में लगे रहते हैं। बॉल पकड़ने के चक्कर में कई बार तो वह गिर भी जाते है । इसके बावजूद वह अपनी कोशिश नहीं छोड़ते।

नीचे की स्लाइड्स में देखे वसुंधरा और उसके बच्चों की फोटोज...

स्वस्थ होते हैं शावक

जू प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार से उछल-कूद करने से शावकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और साथ ही उनके खाए गए खाने का पाचन अच्छे से हो सकेगा।

Tags:    

Similar News