क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी 

यह रौनक सिर्फ गिरजाघरों तक सीमित नहीं है, इस त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चर्च से लेकर शहर के माल, चौराहों और संस्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के मुख्य चौराहे हजरतगंज की छठा देखते ही बन रही है।

Update: 2020-12-22 12:56 GMT
क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी 

आशुतोष त्रिपाठी

लखनऊ: क्रिसमस का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे- जैसे क्रिसमस का दिन नजदीक आ रहा है, राजधानी लखनऊ की सड़कों पर रौनक बढ़ने लगी है। गिरजाघरों को सजाने संवारने के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के लोगों नें क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है।

क्रिसमस की रौशनी से जगमगा रहा पूरा शहर

लेकिन यह रौनक सिर्फ गिरजाघरों तक सीमित नहीं है, इस त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चर्च से लेकर शहर के माल, चौराहों और संस्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के मुख्य चौराहे हजरतगंज की छठा देखते ही बन रही है। पूरा शहर क्रिसमस की रौशनी से जगमगा रहा है।

क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी-photo by ashutosh tripathi (newstrack.com)

भारत में त्योहार अब किसी धर्म विशेष का न रह कर सभी लोगों का हो गया है। यही वजह है कि क्रिसमस पर सभी धर्मो के लोग इस त्योहार को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में उपलब्ध सजावट के सामान व तोहफों की बिक्री जोरों पर रही।

क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी-photo by ashutosh tripathi (newstrack.com)

ये भी देखें: भाजपा के आठ सांसद: यूपी के इस शहर में है इनका आवास, जानें इसके बारे में

क्रिसमस ट्री की बिक्री जोरों पर

बाजार में बाजार में क्रिसमस ट्री की बिक्री जोरों पर है। लोग आर्टीफिशियल से लेकर असली पौधे तक खरीद रहे हैं। छोटे से लेकर आठ फुट लंबे क्रिसमस ट्री भी बाजार में मिल रहे हैं।

क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी-photo by ashutosh tripathi (newstrack.com)

बाजार में क्रिसमस ट्री सजाने के लिए ब्रांडेड चाकलेट

क्रिसमस ट्री पर सजाने के लिए स्टार, चाकलेट, बल्व तथा अन्य कई छोटे छोटे खिलौने लटकाए जाते हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री सजाने के लिए ब्रांडेड चाकलेट भी उपयोग किये गये।

क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी-photo by ashutosh tripathi (newstrack.com)

क्रिसमस पर तोहफों के आदान-प्रदान का चलन भी इन दिनों बढ़ गया है। ऐसे में इस मौके को कैश करने की चाह में कंपनियों ने क्रिसमस स्पेशल गिफ्ट भी मार्केट में लांच किये हैं।

क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी-photo by ashutosh tripathi (newstrack.com)

ये भी देखें: गोरखपुर: क्यो इम्यूनिटी बूस्टर है नारायणी की चेपुआ मछली, जानने पहुंचे वैज्ञानिक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने केलिए@newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए@newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News