×

भाजपा के आठ सांसद: यूपी के इस शहर में है इनका आवास, जानें इसके बारे में

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर शहर एक ऐसा अनोखा शहर है, जहां पर राज्यसभा व लोकसभा के आठ सांसद रहते हैं। कमाल की बात ये है कि ये सभी सांसद भारतीय जनता पार्टी के ही हैं। सीएम योगी खुद यहीं के रहने वाले हैं।

Shreya
Published on: 22 Dec 2020 12:19 PM GMT
भाजपा के आठ सांसद: यूपी के इस शहर में है इनका आवास, जानें इसके बारे में
X
भाजपा के आठ सांसद: यूपी के इस शहर में है इनका आवास, जानें इसके बारे में

लखनऊ: आज हम आपको उत्तर प्रदेश के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर राज्यसभा व लोकसभा के आठ सांसद रहते हैं। ये शहर है गोरखपुर। जी हां, यहां पर आठ सांसद रहते हैं और कमाल की बात ये है कि सभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ही हैं। इन सभी सांसदों का कार्यक्षेत्र तो अलग-अलग है, लेकिन मौका मिलने पर गोरखपुर जरूर आते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो आठ सांसद-

रवि किशन

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सिंघड़िया क्षेत्र में स्थायी आवास बना लिया है। वह अक्सर आवास पर आकर ही जनसुनवाई करते हैं।

विजय दुबे

कुशीनगर से भाजपा सांसद विजय दुबे भी अपने परिवार के साथ गोरखपुर में ही रहते हैं।

प्रवीण निषाद

संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद की बात करेें तो निषाद का स्थायी आवास गोरखपुर में ही है। हालांकि उनका कार्यक्षेत्र संतकबीरनगर है, लेकिन गोरखपुर में ही रहते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘आप’ का यूपी में प्रवेश: मनीष सिसौदिया पहुंचे लखनऊ, भाजपा को दी चुनौती

कमलेश पासवान

कमलेश पासवान, जो कि बांसगांव से भाजपा सांसद हैं, उनका आवास भी शहर में ही है। हालांकि उनका कार्यक्षेत्र बांसगांव है।

जय प्रकाश निषाद

राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद भी शहर में ही रहते हैं।

पंकज चौधरी

चौधरी का भी आवास गोरखपुर में है। पंकज महाराजगंज से भाजपा सांसद हैं। उनका पूरा परिवार भी यहीं पर ही रहता है।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने चयनित स्वयंसेवकों का किया स्वागत

शिव प्रताप शुक्ल

राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल का घर भी गोरखपुर शहर में ही है।

रमापति राम त्रिपाठी

देवरिया से भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का स्थानीय आवास भी शहर में ही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर के रहने वाले

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) भी गोरखपुर के ही रहने वाले हैं। उनका स्थानी निवास गोरखपुर में ही है। वह जब भी यहां पर आते हैं तो गोरखनाथ मंदिर में प्रवास करते हैं। मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी बना नंबर वन: उच्च शिक्षा का लहराया परचम, पूरा हुआ सीएम योगी का संकल्प

योगी सरकार ने केरोना वैक्सीनेशन के लिए तैयार किया शेड्युल, पढ़ें पूरी खबर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story