प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के सामने छलांग लगाकर दे दी जान

प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। शादी कर अपनी जिंदगी बिताना चाहते थे। लेकिन फिर उठाया ये बड़ा कदम।

Reporter :  B.K Kushwaha
Published By :  Monika
Update: 2021-05-04 16:26 GMT

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर दी जान (फोटो: सोशल मीडिया)

झाँसी: दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत (love) करते थे। शादी कर अपनी जिंदगी बिताना चाहते थे, पर प्रेमिका की शादी (Girlfriend wedding) का रिश्ता शिवपुरी हो गया था। फिर क्या था घर से प्रेमिका और प्रेमी शाम को घर से निकले और प्यार को जिंदा रखने के लिए कदम बढ़ा दिए। मंजिल दूर देख वो कमजोर पड़ गए और फिर प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन के आगे जाकर छलांग लगा दी, जिससे प्रेमिका का शव अप लाइन व प्रेमी का शव डाउन लाइन पर पड़ मिला है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मंगलवार की सुबह 02537 अप ट्रेन का चालक किलोमीटर नंबर 1104/28-30 के पास से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर एक लड़की के शव पर गई। इसकी सूचना रेलवे चालक ने गेटमैन को दी। सूचना मिलते ही रेलवे गेटमैन सक्रिय हो गया। इस मामले की जानकारी गेटमैन ने सेना, रेल सुरक्षा बल और बबीना थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेना व पुलिस फोर्स के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। झाँसी से ललितपुर की ओर जाने वाले रेलमार्ग के पास स्थित गुरारी नाला के पास लड़की का शव पड़ा था, जबकि कुछ दूरी पर डाउन रेलमार्ग पर स्थित धमकन गांव के पास युवक का शव पड़ा था। इसकी जानकारी लगते ही आस-पड़ोस के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लड़की लालरंग का कुर्ता, कालेज रंग की सलवार पहने थी जबकि लड़का काली रंग की पेंट व मेहरुन रंग की शर्ट पहने था। इसकी सूचना ग्राम कोटी चमरुआ में रहने वाले लोगों को पता चली तो वह लोग भी मौके पर पहुंच गए। यहां पर ग्रामीणों ने दोनों शवों की पहचान की।

शाम के समय घर से निकले थे प्रेमी-प्रेमिका  

पुलिस के मुताबिक लड़की का नाम रीना राजपूत पुत्री दुर्ग सिंह व लड़के का नाम विकास सिंह राजपूत पुत्र हिम्मत राजपूत है। दोनों ग्राम कोटी चमरुआ के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोनों लोग गांव से शाम की समय निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश देररात तक की मगर पता नहीं चल रहा था। लड़की के परिजनों ने बताया कि रानी की शादी का रिश्ता शिवपुरी में हो गया था। सगाई का कार्यक्रम 12 अप्रैल 2021 को हो चुका है। जबकि लड़के का रिश्ता अभी कहीं तय नहीं हुआ है। सगाई होने के बाद रानी बुरा मान गई थी। पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था मगर लड़की का रिश्ता दूसरी जगह हो गया। इसी बात से लड़की नाराज थी। इसी नाराजगी की वजह से दोनों ने एक साथ मिलकर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

दो युवतियों की गई जान

अलग- अलग स्थानों पर दो युवतियों की जान चली गई। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खैलार निवासी पूनम यादव कुएं पर नहाने गई थी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं ललितपुर निवासी सोनू की पत्नी सोनम गैस चूल्हा जलाकर खाना बना रही थी। तभी आग लगने से वह झुलस गई। झुलसी हालात में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News