एक्सप्रेस वे पर 120 की स्पीड में नहीं कटेगा चालान, इतने मिनट में पूरा होगा 300 किमी का रास्ता

Lucknow Agra Expressway Speed Limit: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे में अब चालान नहीं कटेगा। सफर भी जल्दी पूरा होगा।;

Update:2025-03-22 11:56 IST

Expressway Speed Limit: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) की 91वीं बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की 6 अप्रैल, 2018 की अद्यतन अधिसूचना के अनुसार गति सीमा में संशोधन का निर्णय लिया गया। एक्सप्रेस वे पर अब 120 की स्पीड में चलेंगी तो भी चालान नहीं होगा।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जल्द ही गाड़ियाँ तेज रफ़्तार से दौड़ेंगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने चार पहिया वाहनों की गति सीमा मौजूदा 100 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की जाएगी। अब वाहन 120 किमी प्रति घंटा के हिसाब से चलेंगे तो चालान नहीं कटेगा। वहीं कॉमर्शियल भारी वाहनों का स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें अभी तक वाहनों की स्पीड अधिक होने पर कैमरों के द्वारा तुरंत ओवर स्पीडिंग का चालान हो जाता था। 

150 मिनट में पूरा होगा रास्ता

बता दें कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस करीब 302 किमी लंबा है। 100 किमी प्रति घंटा के हिसाब से अभी तक तीन घंटे लगते थे। वहीं अब 120 किमी प्रति घंटा के हिसाब ढाई घंटे यानि 150 मिनट लगेंगे। पहले 3 घंटे से पहले पहुंचने पर टोल पर चालान हो जाता था, अब चालान नहीं कटेगा। समय की भी बचत होगी। ये नियम सिर्फ चार पहिया वाहन यानी कार के लिए बदला गया है। 

न्यूजट्रैक ओवर स्पीडिंग के खिलाफ है। कृपया आप अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहन चलाएं। नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाएं।    

Tags:    

Similar News