Lucknow News: लव जिहाद इस्लामिक जिहाद का सुनियोजित षड़यंत्र- नीरज दौनेरिया

Lucknow News: हिन्दू लड़की फंसाओ मुस्लिम आबादी बढ़ाओ ऐसा नापाक इरादा लेकर वह चल रहे हैं जो कि पटना के फुलवारी शरीक में एनआई के छापे में मिले साहित्य से साक्ष्य सामने आये हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2023-02-20 14:31 GMT

Bajrang Dal Neeraj Dauneria

Lucknow News: बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि भारत को कमजोर व अस्थिर करने के लिए इस्लामिक जिहाद किया जा रहा है। हिन्दुत्व को टारगेट कर उनके मान बिन्दुओं पर हमला किया जा रहा हैं। उन मानबिन्दुओं में ही हिन्दू बहन बेटियां आती हैं। मुस्लिम जनसंख्या बढ़ाने लिए सुनियोजित तरीके से हिन्दू लड़कियों को लव जिहार का शिकार बनाया जा रहा है। यह इस्लामिक जिहाद का सुनियोजित षड़यंत्र है। वह सीएमएस गोमतीनगर में बजरंग दल की प्रान्तीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस्लाम 2047 में भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के षड़यंत्र के तहत हिन्दू लड़की फंसाओ मुस्लिम आबादी बढ़ाओ ऐसा नापाक इरादा लेकर वह चल रहे हैं जो कि पटना के फुलवारी शरीक में एनआई के छापे में मिले साहित्य से साक्ष्य सामने आये हैं। नीरज दौनेरिया ने कहा कि भारत 2047 में इस्लामिक स्टेट नहीं अखण्ड भारत बनेगा। बजरंग दल हिन्दू कन्याओं की रक्षा के लिए और उन्हें वापस लाने का काम कर रहा है।

बड़े पैमाने पर घर—वापसी करायेगा बजरंग दल

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि भारत में इस्लामिक शासन के समय में जिन हिन्दुओं का जबरन धर्मान्तरण कराया गया ऐसे सभी लोगों की घर वापसी कराकर उनको अपनी सनातन जड़ों से जोड़ने का कार्य बजरंग दल करेगा।

देशव्यापी सेवा सप्ताह मनायेगा बजरंग दल

श्मसान घाट की साफ—सफाई व वृक्षारोपण करेंगे बजरंग दल के कार्यकर्ता

नीरज दौनेरिया ने कहा कि सेवा सुरक्षा संस्कार बजरंग दल का ध्येय वाक्य है। बजरंग दल देशभर में 12 से 19 मार्च तक सेवा सप्ताह मनायेगा। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सामाजिक समरसता की दृष्टि से श्मसान घाट की साफ—सफाई व वृक्षारोपण करेंगे। जिन श्मसान घाटों पर कोई विग्रह नहीं है। वहां भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। जहां शमसान भूमि नहीं है वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता श्मशान भूमि को चिन्हित कर पीपल व वट वृक्ष लगायेंगे। हिन्दू हम सब एक हैं इस भाव से प्रत्येक हिन्दू का वहां संस्कार होना चाहिए। इसके अलावा उपेक्षित मंदिरों की साफ—सफाई भी बजरंग दल के कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए देशव्यापी अभियान बजरंग दल ने लिया है।

नौजवानों को साहसी व पराक्रमी बनाने के लिए बलोपासना केन्द्र

बजरंग दल हिन्दू नौजवानों को देवभक्ति से देश भक्ति की ओर ले जाने के लिए देशभर में सात हजार स्थानों पर साप्ताहिक मिलन चलाता है। इसी प्रकार देश का बल बजरंग दल के भाव को पुष्ट करने के लिए हिन्दू नौजवानों में देशभक्ति की भावना प्रबल रहे इसके लिए बलोपासना केन्द्र चलते हैं। वर्तमान में हिन्दू नौजवानों को साहसी व पराक्रमी बनाने के लिए देशभर में 2600 स्थानों पर नियमित रूप से बलोपासना केन्द्र चल रहे हैं।

श्रीरामचरितमानस विवाद पर उन्होंने कहा कि हमें अपना ह्रदय बड़ा रखना है अपने लोगों से नहीं लड़ना है वह लड़ाना चाह रहे हैं हमें। हिन्दुओं की एकता को तोड़ना चाह रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे। भारत में शक्तिशाली हिन्दू खड़ा होगा। शक्तिशाली हिन्दू से सभी समस्याओं का समाधान होगा।

बैठक को विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, विहिप के प्रान्तीय अध्यक्ष कन्हैया लाल नगीना और प्रान्त संगठन मंत्री राजेश ने भी संबोधित किया।

Tags:    

Similar News