ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक करेंगे: कांग्रेस

उ.प्र. किसान कांग्रेस मध्य जोन की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कहा कि जिस मजबूती से कांग्रेस अध्यक्ष निरन्तर चाहे वह किसान कर्जमाफी का मामला रहा है।

Update: 2019-02-26 14:05 GMT

लखनऊ: उ.प्र. किसान कांग्रेस मध्य जोन की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कहा कि जिस मजबूती से कांग्रेस अध्यक्ष निरन्तर चाहे वह किसान कर्जमाफी का मामला रहा है। चाहे वह उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलवाने की बात हो या केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व की यूपीए सरकार द्वारा बनायी गयी भूमि अधिग्रहण बिल को कमजोर करने के प्रयास के विरूद्ध या कृषि लागत को कम करने जैसे कृषि उपकरणों पर जी0एस0टी0 समाप्त कराने की बात हो आदि विषयों को लेकर निरन्तर उन्होंने संघर्ष किया है और तमाम विषयों पर सफलता भी मिली है।

यह भी पढ़ें.....एयर स्ट्राइक के बाद लखनऊ की सड़कों पर जश्न जैसा माहौल, लोग मना रहे हैं खुशियां

अभी हाल में सम्पन्न हुए राज्यों के चुनाव में जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में वहाॅं की महान जनता ने राहुल गांधी की इसी ईमानदारीपूर्ण संघर्ष को स्वीकार करते हुए कांग्रेस के प्रति भरोसा व्यक्त किया है और हमारी सरकारे बनी हैं। हमारे उन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी आभार है जिन्होंने कुछ घंटों के अन्दर न सिर्फ किसानों का कर्ज माफ किया बल्कि छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा रू. 2500/ प्रतिकुन्तल कीमत पर धान खरीदने का फैसला किया वहीं मध्य प्रदेश में रू. 200/- मक्का और रू. 500/- सोयाबीन पर घोषित एम0एस0पी0 पर अलग से बोनस देने का भी फैसला किया है।

यह भी पढ़ें......एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में अलर्ट, इन शहरों में चला चेकिंग अभियान

बैठक में उत्तर प्रदेश में हमारी सरकारों द्वारा किये जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यो के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया गया है और यह तय हुआ कि हम गांव-गांव जाकर किसानों के हित में कांग्रेस सरकारों द्वारा किये जा रहे कार्यो को बतायेंगे और किसानों की समृद्धि के लिए जो हमारी योजनाएं हैं उस पर ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक करेंगे।

यह भी पढ़ें......PNB SCAM: ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 147 करोड़ रुपये की संपत्ति

राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के प्रति भी आभार व्यक्त किया कि वह किस तरह पूरे देश में घूम-घूम करके किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़संकल्पित होकर संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम में श्याम पाण्डेय के अतिरिक्त उ.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरपी त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे। इनके अतिरिक्त मध्य जोन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, तरूण पंत-राष्ट्रीय सचिव, ओपी यादव-राष्ट्रीय महासचिव, उमाशंकर उपाध्याय, केके सिंह, श्रीनिवास द्विवेदी, सिराज आजम, जुनैद अली सैफी, विनोद खन्ना, डाॅ. आरसी पाण्डेय, रमाशंकर द्विवेदी, दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News