लखनऊ: सहकारी समिति के कर्मचारियों ने घेरा BJP कार्यालय, किया प्रदर्शन

Update: 2018-11-01 07:54 GMT
राजस्थान में हिन्दुत्व की राह पर भाजपा

लखनऊ: वेतन बढ़ोत्तरी और कई वर्षों से वेतन न मिलने से नाराज सहकारी समिति के कर्मचारियों ने लखनऊ के भाजपा स्थित कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए विधानसभा घेरने जा रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री और अन्य शीर्ष विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं को नहीं सुना गया।

यह भी पढ़ें ......गाजियाबाद: 2 महीने से वेतन न मिलने से सफाईकर्मी गए हड़ताल पर

ऐसे में विवश होकर सभी सेवा संगठन पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ, लखनऊ, सरकारी कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश और साधन समिति सचिव परिषद संयुक्त रूप से सहकारी समिति समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं।

लखनऊ: सहकारी समिति के कर्मचारियों ने घेरा BJP कार्यालय, किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें ......सफाईकर्मियों को नहीं मिला वेतन तो नगर निगम गेट पर बना दिया कूड़े का पहाड़

कर्मचारियों ने प्रशासन से ये मांगें की

सभी पैक्स के सचिव एवं अन्य कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन भुगतान किया जाय।

सम्पूर्ण बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र करवाया जाए।

सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाए।

Tags:    

Similar News