Lucknow Street Food: लखनऊ के बेस्ट स्ट्रीट फूड, खाने का असली स्वाद है इन जगहों पर

Lucknow Famous Street Food: तहजीब परोसने वाले इस शहर की जितनी तारीफ की जाए, उतनी ही कम है। देश-विदेश से यहां आने वाले सैलानी ढूंढ-ढूंढकर स्ट्रीट फूड खाते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-06-21 12:28 GMT

लखनऊ के फेमस स्ट्रीट फूड (फोटो-सोशल मीडिया)

Lucknow Famous Street Food: नवाबों के शहर लखनऊ की अपनी बेहद खास अदाएं है। यहां बसने वाले नवाबियों को और कोई जगह जल्दी रास ही नहीं आ सकती है। ऐसी ये खूबियां लखनऊ अपने अंदर संजोए हुए है। नजाकत, संस्कृति, विरासत और अपनेपन का भाव लोगों के साथ-साथ यहां के खान-पीन में भी है।

तहजीब परोसने वाले इस शहर की जितनी तारीफ की जाए, उतनी ही कम है। देश-विदेश से यहां आने वाले सैलानी ढूंढ-ढूंढकर स्ट्रीट फूड (lucknow best street food) खाते हैं। स्ट्रीट फूड में जब प्यार से खिलाने का भाव, पहले आप की तहजीब मिलती है, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आइए आपको बतातें हैं, लखनऊ के फेमस स्ट्रीट फूडl (ucknow best street food) के बारें में। जहां जाकर आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा।

लखनऊ की चटोरी गली
Lucknow Ki Chatori Gali


अब जैसे इसके नाम से पता चल रहा है, कि जब नाम लेते ही जुबान में चटपटा सा एहसास हो जाता है। नजाकत नफासत के शहर लखनऊ की ये जगह ऐसी है जहां पर दोस्तों की चाय से लेकर सहेलियों के गोल-गप्पे से लेकर खाने की तमाम चटपटी चीजें मिलती हैं। शाम होते ही ये गली ऐसी रोशन हो जाती है, कि पकवानों की खुशबू और दोस्तों की टोलियां देख दिल गुलजार हो जाता है। 

ये चटोरी गली लखनऊ के गोमती नगर के 1090 चौराहे पर शुरू होती है, और लगभग एक किलोमीटर तक फैली हुई है। यहां हर उम्र के लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका लेने आते हैं।

रत्तीलाल की कचौड़ी
Rattilal Ki Kachori


लखनऊ में रत्तीलाल की कचौड़ी बहुत फेमस हैं। सर्दियों में यहां पर लोगों को लाइन लगाकर कचौड़ियां पैक करवानी पड़ती है। कचौड़ी के साथ कलड़े हुए आलू की चटपटी सब्जी के साथ भरे मिर्च का आचार और कटा हुआ प्याज मिलता है। तीखा-चटपटे स्वाद इनकी कचौड़ियों की पहचान है। रत्तीलाल कचौड़ी की दुकान सान्याल रोड, घासयारी मंडी, नाका हिंडोला के पास है। गूगल मैप पर भी ये एड्रेस मौजूद है।

राम आसरे की मलाई गिलौरी
Ram Asrey, Chowk


मीठा पसंद करने वालों के लिए ये बिल्कुल जगह है। यहां पर आते ही मीठे की चाहत रखने वालों की बहुत सुकून का एहसास है। मुंह में खाते ही घुल जाने वाली मलाई गिलौरी वाह-भाई-वाह क्या बात है। राम आसरे की मलाई गिलौरी दुकान राजधानी के हजरतगंज और चौक में भी है।

बाजपेयी कचौड़ी भण्डार

Bajpayee Kachori Bhandar


लखनऊ में जबरदस्त खस्ता और कचौड़ी के लिए मशहूर है बाजपेयी कचौड़ी भण्डार। यहां पर आलू मिक्स की कुरकुरी तीखी सब्जी के साथ कुरकुरी कचौड़ी और आचार का आनंद उठाते ही लोगों की कचौड़ी के लिए चाहत पूरी जाती है। बाजपेयी कचौड़ी भण्डार हजरतगंज में है।

सरदार जी के छोले-भटूरे
Sardar ji ke Chole-Bhature


राजधानी में सालों पुरानी सरदार जी के छोले-भटूरे की दुकान आज भी बहुत फेमस है। यहां पर बहुत ही कम दामों में छोले-भटूरा, देशी घी का हलवा, कढ़ी चावल, कुल्चा मिलता है। लोग यहां भरपेट खाना खाते हैं। ये दुकान लालबाग नोवेल्टी सिनेमा के पास में है।

जीपीओ दही वड़ा
Gpo Dahi Bada


पूरे लखनऊ में आपको जीपीओ जैसे दही वड़ा कहीं न मिल सकते। यहां पर आते ही जब आप दही वड़ा खाते हैं, तो कुछ देर तो सिर्फ खाने के अलावा कुछ बोलने का भी मन नहीं करता है। वो नरम से स्वादिष्ट ठंडे-ठंडे दही बड़े मन ही नहीं करेगा, कि खाना बंद करें। ये दुकान लालबाग में त्रिलोकनाथ मार्ग में है।

 नैनीताल मोमोज
Nainital Momos


वैसे तो जगह-जगह मोमोज स्ट्रीट फूड पर, रेस्टोरेंट में मिल जाएगा, लेकिन जो मजा नैनीताल मोमोज खाने में है, वो मजा कहीं और नहीं है। यहां आकर आप ड्रैगन फायर फ्राइड मोमोज जरूर ट्राई कीजेगा। बहुत ही लाजवाज स्वाद यहां पर मिलेगा। ये मोमोज आपको गोमती नगर के विराम खंड में मिलेंगे।

मां दुर्गा रेस्टोरेंट
Maa Durgma Restaurant


यहां का सबसे पुराना पारिवारिक रेस्टोरेंट है मां दुर्गा रेस्टोरेंट। पूरे परिवार के साथ यहां खाना खाने की बात ही अलग है। जहां चार-पांच टेबल एक साथ लग जाती है, फिर ऑर्डर है और प्लेट्स इधर-उधर नाचती है, तभी तो आ जाता है खाने का असली टेस्ट। ये रेस्टोरेंट विधानसभा से थोड़ा पहले लालबाग में पड़ता है।

शुक्ला की चाट
Shukla Ki Chaat


कुरकुरी चटपटी चाट को खाने के लिए आपको शुक्ला की चाट तो जरूर खानी चाहिए। आलू की एकदम कर्री टिक्की और नींबू- दही के साथ जब परोसी जाती है न फिर खाने के सिवा कुछ नहीं याद आता है। ये शाहनजफ रोड हजरतगंज में मिलेगी।

वाहिद बिरयानी 
Wahid Biryani


अगर आप नॉनवेज खाते हैं और बिरयानी में कुछ चुनिंदा टुकड़ों को ढूंढते रहते हैं, तो हूजूर यहां चले आइए। जीं हां वाहिद बिरयानी पर। यहां की बिरयानी पूरे नवाबी शहर में मशहूर है। साथ ही यहां का चिकन मसाला और रुमाली रोटी को लेना बिल्कुल भी न भूलें। ये बिरयानी शॉप आपको अमीनाबाद नाज सिनेमा रोड पर मिलेगी।

लखनवी पान
Lucknowi Paan


नवाबों के शहर में आए और पान नहीं खाया तो क्या। पान में खुशबूदार मसालों और चांदी के वर्क में पान को लपेटना लखनऊ की अपनी कला है। यहां पर पान में केसर (जाफरान) खाने का भी रिवाज है। किसी जमाने में पान को मुगलाई नाम से जाना जाता था। नवाबी शहर में मनपंसद पान आपको अमीनाबाद की पान गली में मिलेंगे। यहां बेहद नजाकत के साथ आपको पान अपने हाथों से खिलाया जाता है।

Tags:    

Similar News