गीत रामायण: राज्यपाल राम नाईक ने कहा-यूपी औऱ महाराष्ट्र का रिश्ता राम जी के समय से चल रहा है

राज भवन में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में बोलते हुए यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक अनुबंध हुआ था उसी के अंतर्गत आज यह कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश औऱ महाराष्ट्र का रिश्ता राम जी के समय से चल रहा है। राम जी अयोध्या में रहे लेकिन वनवास में नासिक में रहे राम जी।

Update: 2019-01-19 16:28 GMT

लखनऊ: राज भवन में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में बोलते हुए यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक अनुबंध हुआ था उसी के अंतर्गत आज यह कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश औऱ महाराष्ट्र का रिश्ता राम जी के समय से चल रहा है। राम जी अयोध्या में रहे लेकिन वनवास में नासिक में रहे राम जी।

यह भी पढ़ें.....कानपुर: योगी सरकार आने के बाद ऑर्गनाईज क्राइम बंद हुआ है- राम नाईक

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण ने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के सम्बंध मजबूत है और उसको और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल और काम कर रहे है। आज यह कार्यक्रम इसका प्रमाण है।

यह भी पढ़ें.....तमिल रामायण और वैश्विक रामलीला: एक सार्थक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

गीत रामायण कार्यक्रम में राम की महिमा का बखान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री राम का साथ जिसने भी लिया है वह ओजस्वी बना है। राम का विरोध जिसने किया है वह बेसहारा हुआ है और जीवन असहाय हुआ है। राम का नाम अपने आप मे महत्व बन गया है। राम के नाम पर मिल रही संजीवनी जीवन को नई दिशा देता है।

उन्होंने कहा,हमारे सनातन धर्म की यह परंपरा है कि अगर किसी ने उपकार किया है तो उसकी कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। हम सब प्रधानमंत्री जी के सपने एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को पूरा करेगे।

यह भी पढ़ें.....गीता जयंती पर विशेष: तनाव प्रबंधन की कारगर कुंजी है श्रीमद्भगवदगीता

महात्मा गांधी जी की 150 वी पुण्यजयंती वर्षगांठ में गीत रामायण से बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती

Tags:    

Similar News