मिस इंडिया कांटेस्‍ट में चमकी लखनऊ की पंखुड़ी, क्‍या है अगला टारगेट ?

Update: 2016-04-10 13:01 GMT

लखनऊ: असफलता मंजूर है लेकिन अपने मकसद से भटकना अपराध होता है। ये मानना है 'फेमिना मिस इंडिया 2016' प्रतियोगिता में दूसरी रनर अप रहीं लखनऊ की पंखुडी गिडवाणी का। अब उनका मकसद 'मिस ग्रांड इंटरनेशनल' का ताज पहनना है। यह प्रतियोगिता शनिवार रात आयोजित हुई थी।

पंखुडी ने newztrack.com से फोन पर बातचीत में कहा कि वो मंजिल तक पहुंचकर ताज से चूक गईं। लेकिन इससे उन्हें कोई हताशा नहीं हुई। बल्कि इसने हौसला बढ़ाया ही है। उड़ान तो हौसले से ही होती है। मेरी यात्रा अभी जारी रहेगी।

12वीं का एग्जाम छोड़ा

-सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का सपना पंखुडी ने बचपन से ही देख रखा था।

-लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रही हैं पंखुड़ी।

-साल कॉलेज प्रतियोगिता में 'कैंपेस प्रिसेंस 2016' का खिताब पंखुड़ी ने अपने नाम किया।

-मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उसे 12वीं के एग्जाम से ड्राप आउट करना पड़ा।

-वो इसके लिए अपने अभिभावकों को धन्यवाद देती हैं जिन्होंने एग्जाम छोड़ने के बावजूद उसका हौसला बढ़ाया।

बाॅलीवुड में हाथ आजमाने को तैयार

-सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली अन्य लड़कियों की तरह पंखुड़ी का सपना भी बाॅलीवुड में काम करना है ।

मिस इंडिया 2016 में ये रहीं विजेता

-मिस इंडिया प्रतियोगिता में असम के गुवाहाटी की प्रियदर्शिनी चटर्जी को मिस इंडिया का ताज मिला।

-जबकि सुसरिथी कृष्णा पहली रनर अप बनीं।

-प्रतियोगिता मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित की गई थी।

Tags:    

Similar News