Lucknow News: लखनऊ में मामूली विवाद में दूध कारोबारी की पीटकर हत्या, पुलिस ने दो को पकड़ा

Lucknow News: पुलिस ने सिराज की हत्या में शेरा और उसके साथी सफी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सिराज के मकान के पास ही रहते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-12-09 03:33 GMT

दूध कारोबारी की पीटकर हत्या (फोटो: सोशल मीडिया )

Lucknow News: कैसरबाग की पत्थर वाली गली में दूध कारोबारी की पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह मामूली विवाद बताई गई है। पुलिस ने सिराज की हत्या में शेरा और उसके साथी सफी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सिराज के मकान के पास ही रहते हैं।

पता चला है कि शेरा ने हाल ही में मकान खरीदा था। इसके पहले गाड़ी लगाने को लेकर सिराज और शेरा के बीच विवाद हुआ था। शेरा ने सिराज से कहा था वह अपना मकान उसे बेच दे लेकिन सिराज ने मकान बेचने से इनकार कर दिया था।

बुधवार की रात एक बार फिर गाड़ी खड़ी करने को लेकर सिराज के भतीजे और शेरा में विवाद हो गया जिसमें भतीजे मेराज को शेरा और उसके साथियों ने पीटना शुरू कर दिया। ये देखकर सिराज भतीजे को बचाने के दौड़ा। इस पर इन लोगों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। वह बचाव के लिए चिल्लाता रहा। उसको बेदम करने के बाद आरोपी भाग गए। परिजन सिराज को लेकर अस्पताल भागे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस में हड़कम्प

कैसरबाग में हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने तत्काल सक्रिय होते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पार्टियां गठित कर दबिश देते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोषियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:    

Similar News