Lucknow: बत्ती कटी तो बंद हुई लखनऊ नगर निगम की लिफ़्ट, 22 मिनट तक फंसी रही महिला

Lucknow: लखनऊ नगर निगम में एक महिला लिफ्ट बंद होने की वजह से उसमें करीब 22 मिनट तक फंसी रही, जिस वजह से उसकी तबीयत खराब होने लग गई।

Published By :  Shreya
Update: 2022-05-05 12:52 GMT

लिफ़्ट में फंसी महिला (फोटो- न्यूजट्रैक)

Lucknow News Today: लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) में उस समय हड़कम्प मच गया जब बिजली जाने (Power Cut) की वजह से एक लिफ़्ट फंस गयी, जिसके बाद एक महिला कर्मचारी क़रीब 22 मिनट तक उस लिफ़्ट (Lift) में फंसी रही। काफ़ी मशक़्क़त के बाद महिला कर्मचारी (Female Employee Stuck In Lift) को लिफ़्ट खोल के निकाला गया।

आपको बता दें कि रिकॉर्ड विभाग में काम करने वाली सिद्धता किसी काम से नगर निगम मुख्यालय में आयी थी और जोनल ऑफिस में वापस जाने के लिए लिफ़्ट में घुसी थी। इसी दौरान बिजली चली गई और लिफ़्ट रुक गयी।

महिला कर्मचारी (फोटो- न्यूजट्रैक)

22 मिनट तक फंसी रही महिला

लिफ्ट में करीब 22 मिनट तक फंसी रही। जिससे वहां पर नगर निगम के करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने लिफ्ट को पीटना शुरू कर दिया। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने बताया कि सुबह भी यहां पर बिजली चली गई थी। इसके अलावा दोपहर में करीब 3:00 बजे बिजली गई तो महिला उसी में फँस गई। लाइट आने के बाद जब लिफ्ट चली तब महिला बाहर निकाला गया। इतनी देर तक लिफ़्ट में फँसे रहने के कारण महिला तबीयत खराब हो गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि यहाँ कि लिफ्ट आए दिन खराब ही रहती है।

बताया जा रहा है कि देर रात आई आंधी के दौरान यहां पर तकनीकी खराबी आ गई थी। इसको सही करने के लिए शटडाउन कर दिया गया था। लेकिन कार्यालय खुलने के पहले तक काम हो नहीं पाया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News