Mirzapur News: केशव मौर्य बोले- अखिलेश यादव जी परिवारवाद और जातिवाद की बात करते हैं तो राहुल गांधी...

Mirzapur News: अखिलेश यादव जी परिवारवाद और जातिवाद की बात करते हैं। गुंडों और अपराधियों का संरक्षण करते हैं, तुष्टीकरण की घटिया और घिनौनी राजनीति करते हैं। वह कभी पिछड़ों का भला नहीं चाहेंगे।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-08-18 15:17 GMT

Deputy CM Keshav Maurya (Pic: Newstrack)

Mirzapur News: मिर्जापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मझवा विधानसभा का चुनाव भारी अंतर से जीतेंगे। विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार का सहारा लेकर लोकसभा में जनता को गुमराह किया है। जनता उनकी असलियत जान चुकी है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी है भाजपा ही वर्तमान है भाजपा ही भविष्य, भाजपा मजबूत तो भारत मजबूत, भाजपा कमजोर तो भारत कमजोर। तमाम सारी विश्व की शक्तियां आत्मनिर्भर भारत नहीं देख पा रही है और देश के अंदर कुछ राजनीतिक नेता ऐसे हैं जो भारत को कमजोर करने वाली शक्तियों को सपोर्ट कर जाते है लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत नंबर एक बनेगा, देश निर्भर बनेगा, विकसित और तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। मझवां विधानसभा सहित उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर कमल खिलेगा।

अखिलेश यादव पर बरसे केशव

अखिलेश यादव जी परिवारवाद और जातिवाद की बात करते हैं। गुंडों और अपराधियों का संरक्षण करते हैं, तुष्टीकरण की घटिया और घिनौनी राजनीति करते हैं। वह कभी पिछड़ों का भला नहीं चाहेंगे। वे पिछड़ों और दलितों के जन्मजात दुश्मन है। अखिलेश यादव जी एंड कंपनी है और वहां जो बयान बाजी कर रहे हैं उनके बयान का जवाब देने के लिए मैंने यह बात कही। केंद्र सरकार के विभागों में सीधी भर्ती को लेकर अखिलेश और मायावती के बयान का उल्लंघन किया जा रहा है पर कहा कि मुद्दा विहीन लोग इस प्रकार की बातें करते हैं। अगर कोई भी बात ऐसी है, संविधान को कोई भारत में खत्म कर सकता है क्या, क्या संविधान के विरुद्ध कोई काम कर सकता है ये बचकानी बातें बंद करें और अगर मुद्दा नहीं है तो राजनीति से संन्यास ले लें।

उन्होंने कहा कि अगर मुद्दा है तो सरकार के खिलाफ़ लेकर सामने आए। संविधान का मुद्दा अब फेल हो चुका है कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। सरकार खत्म कर देंगे और जनता उनकी असलियत जान चुकी है। जिस गाड़ी में सपा का झंडा उस गाड़ी में बैठा गुण्डा। मझवा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि यह गठबंधन की सीट है उसे दोनों पार्टियों मिलकर तय करेगी, यहां जो भी लड़ेगा बीजेपी या भाजपा गठबंधन की जीत होगी।

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

राहुल गांधी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी खटखट उनका गायब हो गया, अब सफाचट होने वाले हैं। मैंने कहा कि राहुल गांधी जी को काग्रेस ही गंभीरत से नहीं लेती है मीडिया भी गंभीरता से नहीं लेती है। वह क्या बोलते हैं उनके बोलने के पीछे की क्या सोच है, देश की मजबूती चाहते हैं या देश को कमजोर होना देखना चाहते हैं। सबका साथ सबका विकास चाहते हैं गरीबों को अमीर बनते देखना चाहते है कि नहीं, युवाओं को आगे बढ़ने देना चाहते हैं कि नहीं, महिलाओं को सशक्तिकरण करना चाहते हैं कि नहीं, अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनने देना चाहते हैं कि नहीं। उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। कंफ्यूज नेता है कंफ्यूज नेता है।

क्या सीएम योगी जैसा देश में कोई दूसरा मुख्यमंत्री है?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कछवा में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जम कर तारीफ किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि देश में भी सरकार है राज्य में भी सरकार है। आप भी यह जानते और मानते है कि हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश में अच्छा कार्य कर रही है। देश में मोदी जी जैसा कोई दूसरा नेता है तो क्या देश मे योगी आदित्यनाथ जी जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है? क्या देश में जब हमारा नेता दुनिया का सबसे शक्तिशाली हो प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री जब देश के मुख्यमंत्रियों से तुलना हो तो उनकी अगुआई में सबसे अच्छा काम किया जा रहा हो तो पीछे होना चाहिए या आगे होना चाहिए। वही सरकार पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई काम सरकार के माध्यम से सीधे कर दिया जाता है तो मेरे कार्यकर्ताओं को उसका यश नहीं मिलता। सरकार बहुत सारे काम सीधे कर रही है। काम कार्यकर्ताओं के माध्यम से हो तो कार्यकर्ताओं का अपने बूथ में अपने शक्ति केंद्र में मंडल में मान सम्मान होता है।

Tags:    

Similar News