Lucknow News: मानकनगर के पास एक ही परिवार के तीन लोग नहर में कूदे, महिला की लाश मिली, तलाश जारी है
Lucknow News: जानकारी के बात गोताखोरों को बुलाकर दो अन्य शवों की तलाश शुरू की गई। महिला का शव निकाल लिया गया है;
Lucknow News Manak Nagar canal three members of family jumped woman body recovered search continues
Lucknow News: राजधानी के आलमबाग से सटे मानकनगर थाना छेत्र में नहर में उतराता महिला का शव मिलने स हड़कम्प मच गया। ये लाश मानकनगर डीआरएम ऑफिस के पास नहर से मिली। लेकिन अधिकारियों के होश उस समय उड़ गए जब एक परिवार के 3 लोगों के नहर में कूदने की बात सामने आई। इस जानकारी के बात गोताखोरों को बुलाकर दो अन्य शवों की तलाश शुरु की गई। महिला का शव निकाल लिया गया है। महिला के बदन पर सिर्फ साड़ी लिपटी थी। दो अन्य शवों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक आलमबाग से लगे मानकनगर थाना क्षेत्र में आज एक महिला का नहर में उतराती लाश देखकर हड़कम्प मच गया। थोड़ी देर में भीड़ लग गई। इस बीच किसी राहगीर ने 112 पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला की लाश बाहर निकलवाई। महिला का शव मानकनगर डीआरएम ऑफिस के पास नहर में बरामद हुआ। लेकिन तभी पुलिस की जानकारी में ये आया कि एक परिवार के 3 लोग नहर में कूदे हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद गोताखोरों को लगाकर शवों की तलाश शुरू करा दी गई है।