Lucknow: ब्रजेश पाठक बोले, 2014 से पहले देश का नाम कैसा था, उसकी साख कैसी थी किसी से छिपा नहीं

Lucknow: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की आठवीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश का नाम कैसा था, उसकी साख कैसी थी यह किसी से छिपा नहीं है।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Update: 2022-05-29 14:14 GMT

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। (Social Media)

Lucknow: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा की यह ऐसा सुअवसर है जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में सुशासन की आठवीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश का नाम कैसा था, उसकी साख कैसी थी यह किसी से छिपा नहीं है।

पिछले आठ वर्षों में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया: उपमुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी (PM Modi) ने पिछले आठ वर्षों में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि बताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव फिर से मोदी सरकार (Modi Government) बनवाने में जुटने का आहृवान किया।  

हमारे शासन में गरीब कल्याण की बातें कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर उतारी: पाठक

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस को चलाने वाले परिवार ने गांधी का नाम तो ले लिया लेकिन उनका आचरण और कार्यों से सीख नहीं ली। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के संकल्पों को चरितार्थ करते हुए हमारी सरकार ने न केवल कश्मीर से धारा 370 व 35ए को खत्म किया बल्कि गरीब कल्याण की दिशा में अप्रतिम कार्य किए हैं। गरीब की झोपड़ी को पक्के मकान में बदला, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त राशन, इलाज के लिए आयुष्मान भारत का कवच, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन देने का काम भाजपा नीत केंद्र और राज्य की सरकार ने किया है। हमारे शासन में गरीब कल्याण की बातें कागजो में नहीं बल्कि धरातल पर उतारी गई।

हमने सख्ती से कानून का राज स्थापित किया: ब्रजेश

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले जो लक्ष्य हमने तय किया वह कानून का राज स्थापित करने का था। यह बहुत बड़ी चुनौती थी, सबको पता है कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कैसी शासन व्यवस्था थी। गुंडे, माफिया सरकार का हिस्सा थे न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। हमने सख्ती से कानून का राज स्थापित किया। गरीबों, महिलाओं, युवाओं को उनका हक दिलाया।

उन्होंने कहा कोरोना की विपदा आई तो पूरी दुनिया इसके प्रकोप से कराह उठी, हम भी संकट में थे लेकिन, मोदी जी और योगी जी के प्रयासों से हमने इस पर काबू पाया। हमने दुनिया के दूसरे देशों को दवाएं और वैक्सीन भी उपलब्ध कराई। जिससे मानव जाति इस विभीषिका से निकल सकी है। हमारे वैज्ञानिकों ने देश का नाम रोशन किया, इससे न केवल भारत का मान दुनिया में बढ़ा बल्कि करोड़ों भारतीय विभीषिका से सुरक्षित रह सके।

Tags:    

Similar News