Lucknow: पंचमुखी महादेव मंदिर के तोड़ने के विरोध में अखिल भारतीय हिन्दू महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Lucknow: 150 वर्ष पुराने पंचमुखी महादेव मंदिर को बाजार बनाने हेतु तोड़ने के विरोध में अखिल भारतीय हिन्दू महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया।

Update: 2022-10-11 10:47 GMT

अखिल भारतीय हिन्दू महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Lucknow: आज थाना नाका हिंडोला क्षेत्र में अखिल भारतीय हिन्दू महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया।


दरअसल, अखिल भारतीय हिन्दू महिला मोर्चा ने प्रदर्शन 150 वर्ष पुराने पंचमुखी महादेव मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में किया।


ये पंचमुखी महादेव मंदिर थाना नाका हिंडोला क्षेत्र में हैं। इस मंदिर को तोड़ने का कारण बाजार बनाना है, जिसके लिए इस 150 वर्ष पुराने पंचमुखी महादेव मंदिर को तोड़ा जा रहा।


अखिल भारतीय हिन्दू महिला मोर्चा की ओर से किए गए प्रदर्शन में मंदिर के द्वार पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे।


अखिल भारतीय हिन्दू महिला मोर्चा के सदस्यों ने मांग की कि इस मंदिर ना तोड़ा जाए और कोई दूसरा रास्ता निकाला जाए। ताकि इस मंदिर से जुड़ी लोगों की आस्था को ठेस न पहुंच सके। 

Tags:    

Similar News