Lucknow: शिक्षा मित्रों ने निकाली सम्मान- स्वाभिमान बचाओ रैली

Lucknow: प्रदेश के शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सम्मान- स्वाभिमान बचाओ निकली गई।

Update: 2023-01-12 12:46 GMT

शिक्षा मित्रों ने निकाली सम्मान- स्वाभिमान बचाओ रैली

Lucknow: प्रदेश के शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सम्मान- स्वाभिमान बचाओ निकली गई। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने प्रदेश सरकार से कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाने में आ रही समस्या के निराकरण के लिए शिक्षा मित्र उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से अनुरोध करने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबको एकजुट और संगठित रहने की जरूरत है।

शिक्षा मित्रों की मांगों को पूरा करने की अपील

प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने प्रदेश के कोने-कोने से आये शिक्षा मित्रों की पीड़ा को मुख्यमंत्री से नववर्ष में मकर संक्राति पर उपस्थित शिक्षा मित्रों की मांगों को पूरा कर उन्हें अपना आर्शीवाद प्रदान करने की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि काशी नगरी बाबा भोलेनाथ की नगरी से नववर्ष में प्रदेश के असहाय शिक्षा मित्रों की दयनीय स्थिति को सुदृढ़ करें।


प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने लखनऊ की सरजमी पर आये प्रदेश के सम्पूर्ण शिक्षा मित्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों के प्रति गम्भीर है और आशा है कि मुख्यमंत्री अतिशीघ्र हमारी समस्याओं का निराकरण जरूर करेंगे।


समस्याओं का निराकरण जल्द ही मुख्यमंत्री को कराया जाएगा अवगत

प्रदेश उपाध्यक्ष तेजभान सिंह, राजेश साहनी व किरन त्रिपाठी ने प्रदेश के शिक्षा मित्रों को बताया कि मंत्री संदीप सिंह से आपकी समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई है और समस्याओं का निराकरण जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराया जायेगा।


प्रदेश प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र व प्रदेश मंत्री विनोद वर्मा ने प्रदेश की शिक्षा मित्रों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार सबका कल्याण करने वाली सरकार है और शिक्षा मित्रों का कल्याण जल्द होगा।

Tags:    

Similar News