अयोध्या विवाद: शिवपाल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बोले- विवादित स्थल पर न बने मंदिर

Update: 2018-11-25 08:14 GMT

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष और पूर्व सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या विवाद को लेकर रविवार को राज्यपाल राम नाइक से राजभवन में मुलाकात की। शिवपाल ने राज्यपाल को अयोध्या में धर्मसभा को लेकर ज्ञापन भी सौपा है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान शिवपाल सिंह यादव के साथ पूर्व विधायक शादाब फातिमा, सीपी राय, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला और अभिषेक सिंह आशू भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सर्मथक और कार्यकर्ता राजभवन के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प की भी खबर है।

यह भी पढ़ें..... राम मंदिर निर्माण को लेकर बोले डिप्टी सीएम, कोर्ट के फैसले में देरी से नाखुश हैं लोग

उन्माद फैलना चाहती है बीजेपी

शिवपाल सिंह यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में अराजकता फैलाई जा रही है और सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और धारा 144 की अवहेलना हो रही है। शिवपाल ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 1992 में ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अयोध्या में भीड़ क्यों इकट्ठा होने दी गई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि सरयू नदी के किनारे बहुत जगह है वहां मंदिर क्यों नहीं बनाते। उन्होंने कहा कि जहां विवाद है वहां मंदिर नहीं बननी चाहिए। शिवपाल ने कहा कि दंगे होंगे, तो पूरे देश की बदनामी होगी। बीजेपी सिर्फ उन्माद फैलाना चाहती है।

यह भी पढ़ें..... अयोध्या संग काशी में भी संतों का जमावड़ा, परमधर्म संसद में होगा राम मंदिर पर मंथन

थानों में फैला है लूट और भ्रष्टाचार

शिवपाल सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि थानों में लूट और भ्रष्टाचार मचा हुआ है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है। उन्होंने कहा कि सड़कें खराब हैं, विकास नहीं हो पा रहा है, शिक्षकों को नौकरी नहीं दे पा रहे। उन्होंने कहा कि जो काम जरूरी है उसे सरकार नहीं पा रही है। यूपी शिया सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड के अध्‍यक्ष सैय्यद वसीम रिज़वी पर भी शिवपाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी को सभी लोग जानते हैं कि वह कुर्सी की लालच में क्या-क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद के चक्कर में जनता नहीं आने वाली है।

यह भी पढ़ें..... राम मंदिर: दो लाख लोग, अभेध्य किला और धर्म सभा

धारा 144 लगने के बाद अयोध्या में कैसे जमा हुई इतनी भीड़?

शिवपाल ने कहा कि देश में साम्प्रादायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही शिवपाल प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सद्भाव रहे या फिर सरकार बर्खास्त हो। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रही है। शिवपाल ने कहा कि विवादित स्थल पर मंदिर नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब धारा 144 लागू है, तो इतने लोग अयोध्या में कैसे जमा हुए? सरकार इस पर चुप क्यों है।

शिवपाल ने कहा कि जानबूझकर भय और तनावपूर्ण का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष काम करना चाहिए, लेकिन वह निष्पक्ष काम नहीं कर रही है।

Tags:    

Similar News