Lucknow University: नार्थ जोन/आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में चयन प्रक्रिया स्थगित

Lucknow University: इसके लिए आगे की तिथि निर्धारित की गयी है। कुछ खेलों के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-29 15:31 GMT

Lucknow University North Zone All India Inter University Games 2022 23 (Social Media)

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नार्थ जोन/ आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स-2022-23 मे चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए आगे की तिथि निर्धारित की गयी है। कुछ खेलों के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं की गयी है-

Lucknow University: जूडो

लखनऊ विश्वविद्यालय में नार्थ जोन पुरुष/महिला जूडो के लिए अंतर विश्वविद्यालय गेम्स 2022-2023 खेलों में चयन को स्थगित कर दिया गया है। पहले चयन के लिए कार्यक्रम का आयोजन 12 दिसंबर, 2022 को निर्धारित किया गया था। इसको स्थगित कर अब अगली तारीख 26 दिसंबर, 2022 को सुबह 11.00 बजे से निर्धारित की गयी है।

Lucknow University: हैंडबॉल

लखनऊ विश्वविद्यालय में नार्थ जोन पुरुष/महिला हैंडबॉल, टेबलटेनिस और क्रिकेट (पुरूष) के लिए अंतर विश्वविद्यालय गेम्स 2022-2023 खेलों में 28 नवंबर, 30 नवंबर और 07 दिसंबर, 2022 को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

Lucknow University: क्रिकेट

लखनऊ विश्वविद्यालय में नार्थ जोन क्रिकेट (पुरूष) के लिए अंतर विश्वविद्यालय गेम्स 2022-2023 खेलों में 07 दिसंबर, 2022 को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

Lucknow University: खो-खो

खो-खो (पुरुष/महिला) नार्थ जोन के लिए अंतर विश्वविद्यालय खेल 2022-23 में भाग लेने वाली लखनऊ विश्वविद्यालय टीमों के चयन के लिए परीक्षण जो 30 नवंबर, 2022 को निर्धारित था, स्थगित कर दिया गया है। अब इस कार्यक्रम का आयोजन 12 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से आयोजित की जागी।

Lucknow University: ये है ट्रायल का शेड्यूल

  • तलवारबाजी- पुरुष / महिला, 22 नवंबर, सुबह 10 बजे, महाराज सिंह जिम लवि
  • बैडमिंटन- पुरुष / महिला, 23 नवंबर : सुबह 10 बजे, पवेलियन ग्राउंड लवि
  • बास्केटबॉल- पुरुष / महिला, 14 दिसंबर से 20 दिसंबर शिवाजी ग्राउंड लवि
  • हैंड बाल- पुरुष / महिला, इसके लिए अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
  • खो-खो- पुरुष/ महिला, 12 दिसंबर: सुबह 10 बजे, पवेलियन ग्राउंड लवि में आयोजित की जाएगी
  • टेबल टेनिस- पुरुष/ महिला, दो दिसंबर : सुबह 10 बजे, पवेलियन ग्राउंड लवि
  • क्रिकेट(पुरुष)- सात दिसंबर : सुबह नौ बजे, पवेलियन ग्राउंड लवि
  • हॉकी- पुरुष/ महिला- 7 दिसंबर से 14 दिसंबर तक पवेलियन ग्राउंड लवि में आयोजित की जाएगी
Tags:    

Similar News