Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज रहेगी खिली धूप या होगी बारिश, जानें आज के मौसम का हाल


Lucknow Ka Mausam 07 April 2023: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार तक लखनऊ के मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यहां कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

Update:2023-04-07 12:34 IST
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 07 April 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में खिली धूप निकलने से गर्मी का असर दिखने लगा है। हालांकि, लखनऊ के मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि शनिवार तक उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों में बेमौसम बरसात ने खेतों में पक कर खड़ी गेहूं की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई है। आंधी और तेज हवा ने आम के पैदावार पर भी विपरीत असर डाला है। किसानों को उनकी खराब हुई फसल का मुआवजा मिले इसके लिए राज्य सरकार ने सर्वे कार्य शुरू करा दिया है।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का वेदर?

राजधानी लखनऊ में मौसम न ज्यादा गर्म है और ना ही ठंडी। शुक्रवार (07 अप्रैल) की सुबह खिली धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। दोपहर में तेज धूप गर्मी बढ़ा रही है। इस समय अक्सर लोग घरों-दफ्तरों से निकलने से बचते नजर आ रहे हैं। 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। हालांकि, 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। हवा में अभी लू वाली तपिश नहीं है। लेकिन, शाम होते ही मौसम ठंडा हो जाएगा। आंचलिक मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी लेकिन आहिस्ते-आहिस्ते।

WD और पहाड़ों से चलने वाली हवाओं से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की वजह से उत्तर प्रदेश का मौसम बदला-बदला सा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश ने मैदानी इलाकों में भी राहत दी है। IMD के अनुसार, यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में 6 अप्रैल से पर्वतीय जिलों में बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार तक राज्यभर में एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा। जिसके बाद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 9 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। इसी वजह से यूपी के तराई वाले जिलों में फ़िलहाल गर्मी से राहत है। पहाड़ों से चलने वाली हवाएं अन्य जिलों में भी सुकून दे रही हैं।

पश्चिमी यूपी में आगामी दिनों में भी हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। ये अलग बात है कि पूर्वांचल के हिस्सों में शुक्रवार को भी तेज धूप निकलेगी। तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।बता दें, पांच-छह दिनों से दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र नोएडा और गाजियाबाद में बारिश और बादल का माहौल अब भी बना हुआ है।

Tags:    

Similar News