Lucknow Weather Today: लखनऊ में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, फिर लौटी ठंड...जानें आज कैसा रहेगा शहर का मौसम?

Lucknow Ka Mausam 14 February 2023: लखनऊ में ठंडी हवाओं ने तापमान नीचे ला दिया है। एक बार फिर शाम से अगली सुबह तक ठंड का एहसास होता है। एक-दो दिनों में फिर पारा ऊपर जाएगा।

Written By :  aman
Update: 2023-02-14 01:32 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 14 February 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं ने रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में फरवरी में ही दिन का पारा रिकॉर्ड ऊपर जा रहा है। तेज धूप गर्मी बढ़ा रही है तो हवाएं राहत भी दे रही है। मंगलवार (14 फरवरी) से हवाओं की रफ़्तार में कमी आएगी। सुबह और शाम अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। रातें सर्द हैं। 

राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान फिर गिरकर 12 डिग्री के आसपास आ गया है। जबकि, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। पहाड़ों से चलने वाली हवाओं की वजह से राजधानी में रातें अभी सर्द ही रहेंगी। मौसम में उतार-चढ़ाव 25 फ़रवरी तक देखने को मिल सकता है। उसके बाद लगातार पारा ऊपर जाएगा। इन दिनों लखनऊ वासियों को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से हुए मौसमी बदलाव से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ में तेज हवाएं जारी, फिर रातें हुई सर्द 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में बीते तीन दिनों से 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि, इन हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन, जैसे ही ये हवाएं थमेंगी एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। जबकि, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।  

कल तक मौसमी बदलाव जारी रहेगा

आंचलिक मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश की मानें तो राजधानी में आने वाले दिनों में भी मौसमी बदलाव जारी रहेगा।तेज हवाओं का असर 14 फरवरी तक रहने की सम्भावना है। 16 फ़रवरी से लखनऊ का तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। हालांकि, पहली बार देखा गया है कि फरवरी के महीने में ही सामान्य से दो डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया है। 

बदलते मौसम में ठंड से बचें, नहीं तो...  

लखनऊ में मंगलवार सुबह भी ठंडी हवाओं का असर रहा। जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, खिली चटख धूप और ठंडी हवाओं ने शहर का मौसम सुहावना बना दिया। ठंडी हवाओं के असर के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच है। घर से बाहर निकलने पर जहां उमस परेशान कर रही तो भीतर लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा। डॉक्टर्स ऐसे मौसम में बचकर रहने की सलाह दे रहे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव से बुखार और मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। राजधानीवासियों के लिए अभी ठंड से बचाव का अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News