Lucknow Weather Today: लखनऊ में बदला मौसम, अगले चार दिन होगी बारिश ! रहें संभलकर

Lucknow Ka Mausam 17 March 2023: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी का मौसम बदल रहा है। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

Update: 2023-03-16 20:34 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 17 March 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच सुबह में ठंडी हवाएं चल रही हैं। आंचलिक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।अलर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से एक बार फिर प्रदेश में मौसम (UP Weather) बदलने लगा है। आज (17 मार्च) भी बारिश का पूर्वानुमान है। गुरुवार दोपहर अचानक काले बादलों ने राजधानी के आसमान को अपनी आगोश में ले लिया।

लखनऊ के आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इस बीच आंचलिक मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, 16 मार्च से 20 मार्च तक यानी अगले चार दिनों तक राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया, 16 मार्च से लेकर के 20 मार्च तक यूपी की राजधानी लखनऊ सहित दूसरे जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि, इस दौरान आंधी-तूफान भी देखने को मिल सकती है। वहीं, प्रदेश में मौसमी बदलाव का सिलसिला जारी है। लखनऊ में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान से भी लोगों को राहत मिलेगी। आगामी 4 दिनों तक लगातार यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी। मो. दानिश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण एक बार फिर मौसम बदला है।

अलर्ट जारी, कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा

मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। लखनऊ के साथ-साथ चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बिजली की चमक और गरज भी देखने को मिलेगी।

ठंडी हवाएं गर्मी से देगी राहत

पहाड़ी राज्यों में भी मौसमी बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में अचानक मौसम बदला है। मौसम विभाग ने 17 मार्च तक मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया था। राजधानी लखनऊ में तो गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कमोबेश यही हालात रहेंगे। इस बीच 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाएं और बारिश बढ़ती गर्मी से राहत दिलाएंगी। ऐसे में बदलते मौसम की वजह से लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। सर्दी, जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

Tags:    

Similar News