Lucknow Weather Today: यूपी के ज्यादातर जिलों में आज खिलेगी धूप, लखनऊ में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-11-19 02:33 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 19 November 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अब ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है। गलन बढ़ने के कारण अब लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज सुबह के वक्त कई इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है जिसके कारण सुबह 10:00 बजे तक मौसम साफ होने की संभावना काफी कम है। हालांकि, 10:00 बजे के बाद लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में खिलकर धूप निकलेगी। आज दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद लखनऊ वासियों को गलन भरे ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के ज्यादातर जनपदों में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, दिन में भी तापमान काफी कम होने के कारण लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है अगले एक सप्ताह तक इन सभी जनपदों में इसी तरह मौसम बना रहेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी गलन भरा रहने का अनुमान है। बीते कुछ दिनों से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली है जिसके कारण प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ में दिन के वक्त मौसम साफ रहने का अनुमान है हालांकि सुबह 10:00 बजे तक आलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, चिनहट, दुबग्गा समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। ठंडी हवाओं के कारण तेज धूप होने के बाद भी लखनऊ के तापमान में इजाफा होने की संभावना काफी कम है जिसके कारण लखनऊ वासियों को आज भी गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के अलावा कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली तथा सीतापुर समेत आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है हालांकि ठंडी हवाओं के कारण यहां भी लोगों को गलन का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 नवंबर के बाद लखनऊ समेत उसके आसपास से ज्यादातर जनपदों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी ठंड अब अपना प्रकोप दिखा रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के नोएडा, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। हल्की ठंडी हवाओं के कारण इन सभी जनपदों में भी लोगों को दिन के वक्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है। जहां दिन में धूप होने के कारण इन सभी जनपदों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, रात में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के कारण लोगों को गलन भरी ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ पूर्वांचल में भी लोगों को आज तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जनपदों में सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, सुबह 9:00 बजे तक सिम सभी जनपदों में मौसम साफ होने का अनुमान है जिसके कारण दिन में लोगों को गलन भरे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन सभी जनपदों में आज दिन के वक्त 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चल सकते हैं जिसके कारण रात के वक्त तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह के बाद प्रदेश के सभी जनपदों में ठंड और कोहरे का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) बीते कुछ दिनों की तरह ही गलत भरा रह सकता है। लखनऊ समेत उसके आसपास के विभिन्न जिलों में आज पूरे दिन मौसम साफ रहने के बावजूद भी लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। कानपुर में भी आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जो कि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के बाद प्रदेश के कुछ जनपदों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 212AQI

2. तालकटोरा - 271AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 202AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 180AQI

5. गोमती नगर - 129AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 152AQI

Tags:    

Similar News