Lucknow Weather: मैदानी इलाकों में चढ़ने लगा पारा, जानें सोमवार को कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

Lucknow Weather Today: फरवरी का महीना अब बीतने को है। इसी के साथ उत्तर भारत के मैदानी भागों में तापमान का चढ़ना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के लोगों को भी अब कड़ाके की ठंड से मुक्ति मिल चुकी है।

Update: 2023-02-20 02:05 GMT

Lucknow Weather Today (Photo: Social Media)

Lucknow Weather Today: फरवरी का महीना अब बीतने को है। इसी के साथ उत्तर भारत के मैदानी भागों में तापमान का चढ़ना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के लोगों को भी अब कड़ाके की ठंड से मुक्ति मिल चुकी है। दिनभर में गुनगुनी धूप खिली रहती है। बस सुबह और शाम के वक्त थोड़ी ठंड रहती है। मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिनों में लोगों को इससे भी निजात मिल जाएगी। 

हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी सुबह के समय घने कोहरे छाए रहते हैं। जिसके कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं। कभी हल्की गर्मी तो कभी सर्द हवाओं के कारण मौसम लगातार करवट ले रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि राजधानी लखनऊ में सोमवार को कैसा मौसम रहेगा। 

अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी 

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो तापमान 30 डिग्री को पार कर सकता है। इसके 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मौसम विभाग ने शनिवार को यानी महाशिवरात्रि के दिन राजधानी में के कुछ हिस्सों में बारिश होने और तेज हवा के बहने का पूर्वानुमान जताया था। 

कोहरे के कारण वेस्ट यूपी में बड़ा हादसा

रविवार की सुबह वेस्ट यूपी में घना कोहरा देखने को मिला, जिसके कारण दो बड़े सड़क हादसे हुए। पहला हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ, जहां 35 गाड़ियां एक-एक करके टकरा गईं। इस हादसे में 25 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, दूसरा हादसा दिल्ली – सहारनपुर हाईवे पर हुआ, जिसमें एक स्कूल बस समेत 5 गाड़ियां टकराईं। इसमें 2 स्कूली छात्र समेत 6 लोग घायल हुए। 

Tags:    

Similar News