Lucknow News: खाकी फिर हुई शर्मसार, सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड

Lucknow News: दरोगा समेत 2 पुलिस कर्मियों पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और 50,000 घूस मांगने का लगाया आरोप।

Update: 2023-06-11 16:38 GMT
Lucknow young man committed suicide (Photo-Social Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक ने सुसाइड से पहले एक नोट लिखा है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। युवक ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रविवार को सुसाइड कर लिया। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे आशीष पर केस दर्ज किया गया था।

इस केस से नाम निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने 50 हजार रुपये मांगे थे, न देने पर प्रताड़ित कर रहे थे। आशीष इस प्रताड़ना को सह नहीं सका और अंत में सुसाइड कर लिया। आशीष ने सुसाइड से पहले एक नोट लिखा है जिसमें उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी राजमणि पाल, मोहित शर्मा और लल्लन प्रसाद ने मिलकर मेरे खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की। इसलिए मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं....रहीमाबाद थाना पूरा भ्रष्ट है...! यह बात सुसाइड नोट पर लिख कर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया। युवक ने दरोगा समेत 2 पुलिस कर्मियों पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और 50,000 घूस मांगने का आरोप लगाया है।

आशीष के सुसाइड करने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सुसाइड करने से पहले अपने नोट में आशीष ने जो आरोप लगाया है वह खाकी पर सवाल तो उठाता ही है। इस घटना से आशीष के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Tags:    

Similar News