Lucknow News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर होगी 45 डॉक्टरों की भर्ती, मरीजों को मिलेगी राहत

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक इसके पहले डॉक्टरों के 82 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। जिसमें इंटरव्यू के आधार पर 32 डॉक्टरों को चुना गया था। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस बार 45 पदों के लिए साक्षात्कार होना है।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-02-28 12:45 IST

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में 45 डॉक्टरों की भर्ती होगी। जिसके लिए दो मार्च को इंटरव्यू होगा। शहर के मोहल्लों में खोले गए अस्पतालों के लिए इन डॉक्टरों की भर्ती करने की तैयारी है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती सीएमओ के अधीन की जाएगी। इससे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर हो सकेगी। नए अस्पताल खोलने में भी किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

सेंटरों पर एमबीबीएस डॉक्टर होंगे तैनात

शहर में 75 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। 100 से भी ज्यादा सेंटर खोलने की तैयारी लगातार जारी है। गली-गली के लोगों तक सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। सीएमओ के आधीन 52 हेल्थ पोस्ट सेंटर हैं। शहर में और भी सेंटर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। सभी सेंटरों पर एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती करने की तैयारी है। 45 डॉक्टरों की भर्ती की जानी चाहिए। जिसके लिए दो मार्च को वॉक इन इंटरव्यू होना तय किया गया है। साक्षात्कार के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।

45 डॉक्टरों की होगी भर्ती

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक इसके पहले डॉक्टरों के 82 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। जिसमें इंटरव्यू के आधार पर 32 डॉक्टरों को चुना गया था। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस बार 45 पदों के लिए साक्षात्कार होना है। डॉक्टरों की भर्ती से गली-मोहल्लों में रहने वाले आम लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सभी मरीजों की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।

जल्द शुरु होंगे नए सेंटर

सीएमओ ने बताया कि मरीजों को निशुल्क इलाज देने की सुविधा शहर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में की जा रही है। छोटे बच्चों को भी इलाज मुहैया कराया जा रहा है। उनका टीकाकरण भी नियमित रुप से कराया जा रहा है। पैथोलॉजी में जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। जल्द से जल्द नए सेंटरों को भी संचालित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News