Lucknow News: 65 साल के व्यक्ति ने किया सुसाइड, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Lucknow News: सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-03-08 16:05 GMT

Lucknow Sucide News (Pic: Social Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित उदयगंज के डायमण्ड प्लाजा में रहने वाले अनिल जेटली ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। हुसैनगंज में अनिल जेटली ने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। परिजन उन्हें लेकर तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय सुनील कुमार जेटली पुत्र हीरालाल जेटली हुसैनगंज के उदयगंज स्थित डायमंड प्लाजा के फस्ट फ्लोर, फ्लैट नंबर 102, पुराना किला के रहने वाले थे। उन्होंने शुक्रवार को अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यूपी की राजधानी में सुसाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन ऐसी खबरें आ रही हैं।

वहीं चार मार्च को एक युवक ने सुसाइड कर लिया था। भाई मैं बहुत परेशान हूं...जान देने जा रहा हूं... अब अगली सुबह नहीं देखूंगा..। ये बोलकर मड़ियांव के भरत नगर निवासी एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

वहीं चार मार्च यानी यानी सोमवार शाम को लखनऊ के दुबग्गा में नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज से एक युवती ने छलांग लगा दी। वह नीचे रेलवे ट्रैक पर जाकर गिरी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

Tags:    

Similar News